मुरादाबाद: गन्ना समिति के डायरेक्टर व भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर पर फायरिंग, दरवाजे को भेदती हुई निकली गोली
Moradabad News: मुरादाबाद के लोधीपुरा राजपूत गांव में गन्ना समिति के डायरेक्टर और भाजपा बूथ अध्यक्ष अमरजीत सिंह के घर ...और पढ़ें

गन्ना समिति के डायरेक्टर एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष अमरजीत सिंह
HighLights
भाजपा बूथ अध्यक्ष अमरजीत सिंह के घर पर देर रात फायरिंग
गोली दरवाजे को भेदती हुई निकली, कोई हताहत नहीं
पुलिस को मौखिक सूचना मिली, सीसीटीवी खराब, जांच जारी
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। लोधीपुरा राजपूत गांव में शुक्रवार रात गन्ना समिति के डायरेक्टर एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष अमरजीत सिंह के घर के दरवाजे पर फायरिंग से सनसनी फैल गई। रात करीब 12:30 बजे हुई वारदात में गोली दरवाजे को भेदती हुई निकल गई। गनीमत रही कि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी।
अमरजीत सिंह के मुताबिक रात में किसी व्यक्ति के घर में घुसने की आहट हुई। जाग होने पर आरोपित ने उनके दरवाजे पर फायर झोंक दिया और मौके से फरार हो गया।

भाजपा बूथ अध्यक्ष के दरवाजे पर झोंका फायर।
घर पर लगे सीसीटीवी दो महीने से हैं खराब
शनिवार शाम पीड़ित ने पाकबड़ा पुलिस को घटना की जानकारी दी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पिछले दो माह से खराब बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस के सामने आरोपित तक पहुंचने की चुनौती बढ़ गई है। सवाल यह है कि आधी रात घर में घुसने और फायरिंग जैसी गंभीर घटना के बाद भी पुलिस कितनी सक्रिय है?
शनिवार शाम तक पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बावजूद मौके की जांच और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव
यह भी पढ़ें- रूस से कहां गायब हुए यूपी के 3 लड़के? स्वजन बोले- सेना में भेज दिए; DM के आदेश पर घर पहुंचे नायब तहसीलदार
पाकबड़ा इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है, केवल मौखिक जानकारी मिली है। अब देखना यह है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच आगे बढ़ाती है या तहरीर के इंतजार में कार्रवाई ठंडी पड़ जाती है।
