भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए शिवपाल यादव हर कुर्बानी के लिए तैयार Amroha News
सम्भल में कल्कि महोत्सव का आगाज शुक्रवार से हो गया। इस आयोजन शामिल होने के लिए शिवपाल यादव भी पहुंचे।
अमरोहा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव कहा कि भाजपा सत्ता से हटे, इसके लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।
वह सम्भल जाते हुए गजरौला में कुछ देर के लिए रुके थे। इस दौरान बातचीत में कहा कि सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है। महंगाई भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। देश में नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद से आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। बेरोजगारी बढ़ गई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। पहले किसान आत्महत्या करते थे। अब बेरोजगार भी गलत कदम उठा रहे हैं। उन्होंने फिलहाल सपा से समझौते को लेकर किसी तरह की बात नहीं होने का दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी 11 प्रदेशों में चुनाव लड़ी थी हालांकि, सीट कोई नहीं मिली। मजबूती से सामना किया। इसके बाद शिवपाल यादव सम्भल के कल्कि महोत्सव में हिस्सा लेने रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी गठबंधन के लिए तैयार है लेकिन, विलय किसी में नहीं करेगी। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि मुख्यमंत्री ने कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है।