मराठाओं की स्वतंत्रता में शिवाजी का अहम योगदान
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कोरोना महामारी के चलते हिदू साम्राज्य दिवस को मनाया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 02:25 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 02:25 AM (IST)
मुरादाबाद : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कोरोना महामारी के चलते हिदू साम्राज्य दिवस को ऑनलाइन मनाया। मुख्य वक्ता कृष्ण चंद ने ने कहा कि शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा संपूर्ण राष्ट्र के लिए किये गये प्रयासों को याद किया जाता है। शिवाजी महाराज के चरित्र, नीति, कुशलता और उनके उद्देश्य की पवित्रता की आवश्यकता समाज को है। तकनीकी संचालन सह विभाग प्रचारक धनन्जय सिंह ने किया। कार्यक्रम में 1800 परिवार शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें