Move to Jagran APP

Sawan 2022 4th Monday को मुरादाबाद में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शिवालयों में जलाभिषेक

Sawan 2022 4th Monday को मुरादाबाद के शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में तड़के चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। शहर के हर मंदिर में शिव भक्तों की लंबी कतारें जलाभिषेक के लिए लगींं। सावन के आखिरी सोमवार को तीन लाख कांवड़िए गंगा जल लेकर आए हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 01:25 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 01:25 PM (IST)
Sawan 2022 4th Monday को मुरादाबाद में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शिवालयों में जलाभिषेक
Sawan 2022 4th Monday : मुरादाबाद के चौरासी घण्टा मंदिर में जलाभिषेक करने को उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब। जागरण

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Sawan 2022 4th Monday को मुरादाबाद के शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में तड़के चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। शहर के हर मंदिर में शिव भक्तों की लंबी कतारें जलाभिषेक के लिए लगींं। सावन के आखिरी सोमवार को तीन लाख कांवड़िए गंगा जल लेकर आए हैं।

loksabha election banner

जिन्होंने श्रद्धा के महा सावन में अपनी मन्नत को पूरा किया। चौरासी घंटा मंदिर किसरौल, झाड़खंडी मंदिर नवाबपुरा, रेलवे कालोनी में मनोकामना मंदिर, शिव शक्ति लोक शिवालय लोकोशेड, रामगंगा विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर, बुद्धि विहार स्थित ऋण मुक्तेश्वर मंदिर, नया मुरादाबाद के महाकालेश्वर धाम, प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर, बगला गांव स्थित नटबाबा मंदिर व चामुंडा देवी शिव मंदिर, आशयाना के ढाब वाला मंदिर, हिमगिरी के अर्द्धनारीश्वर मंदिर समेत शहर में जलाभिषेक हुआ।

बेल पत्र, धतूरा, भांग, गंगा जल, घी, दीपक, शहद, फल और फूल के साथ जलाभिषेक किया। मंदिरों में पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ संकल्प दिलाया। जिसमें कांवड़ लेकर आए शिव भक्तों ने रविवार की रात को मंदिरों में विश्राम किया था और तड़के जल्दी उठलकर स्नान करके शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

इसके बाद ही घरों को गए। शिव भक्तों ने सावन के चौथे सोमवार को उपवास रखा। शाम को मंदिरों में भगवान शिव का श्रंगार होगा और महाआरती की जाएगी। इसको लेकर भी मंदिर समिति से लेकर शिव भक्तों ने तैयारी पूरी कर ली है।

मंदिरों तक नहीं जाने दिए वाहन

तंग गलियों में स्थित शिवालय तक पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों को जाने से रोका। नागफनी थाने के पास बैरीकेडिंग की गई। चौरासी घंटा मंदिर तक यहां से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पैदल ही गए। दीवान का बाजार की ओर से भी मंदिर तक पैदल जाने की व्यवस्था रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.