Move to Jagran APP

खूब दौड़ रही सपा की लोकतंत्र बचाओ साइकिल रैली

मुरादाबाद (जेएनएन) : सपा की लोकतंत्र बचाओ साइकिल रैली का नगर तथा छजलैट में स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:58 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 06:58 AM (IST)
खूब दौड़ रही सपा की लोकतंत्र बचाओ साइकिल रैली

मुरादाबाद (जेएनएन) : सपा की लोकतंत्र बचाओ साइकिल रैली का नगर तथा छजलैट में स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल, पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी, अध्यक्ष डॉ. होरी सिंह यादव ने ऊमरी कला चौराहा, छजलैट तिराहा, कूरी रवाना, लदावली आदि दर्जनों स्थानों पर रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया। पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान ने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार ने जनता को बर्बाद कर दिया है और महंगाई तथा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है इस लिए सपा लोकतंत्र को बचाने के लिए साइकिल रैली निकाल रही है। डॉ. होरी सिंह यादव ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। काले सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, विजयवीर यादव, संजीव चौधरी, अध्यक्ष उस्मान अंसारी, अतीकुर्रहमान, जमशेद, सईद कामिल कुंवरपाल सिंह, हरपाल सिंह, बलराम सिंह, राजेश कुमार, यशपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सपा की लोकतंत्र बचाओ साइकिल रैली दिल्ली में जंतर मंतर पर समाप्त होगी। अमरोहा जिले के जोया में सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ साइकिल रैली का मंगलवार को सपा विधायक व लोक-लेखा समिति के चेयरमैन महबूब अली के नेतृत्व में सपाइयों ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर ने रैली में शामिल होकर 20 किमी. साइकिल चलाई। यहा अतुल प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं तथा संगठन को मजबूत करें। युवा सपा नेता अतुल प्रधान साइकिल यात्रा लेकर निकले हैं। सहारनपुर जनपद से शुरु हुई यह यात्रा दिल्ली पहुंचकर संपन्न होगी। मंगलवार को इस यात्रा के अमरोहा पहुंचने पर सपाइयों ने जोया में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अतुल प्रधान ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ साइकिल यात्रा का उद्देश्य समाज को एकता का संदेश देना है। देश सबका है। समाज के बीच दरार पैदा करने वाली भाजपा को नकार दीजिए। उन्होंने इस दौरान अखिलेश सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर तंज किए।

loksabha election banner

सपा विधायक व लोक-लेखा समिति के सभापति महबूब अली ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा की करारी हार तय है। जबकि पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर भी हाईवे पर चौधरपुर गाव से रैली में शामिल हुए तथा अतरासी तक 20 किमी. साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा है। भाजपा ने वादे किए थे कि 15 लाख रुपए हर व्यक्ति के खाते में आएंगे, वह भी जुमला निकला। किसानों की कर्जमाफी के नाम पर मजाक किया गया है। उन्होंने कहा कि उन सारे कामों की पोल खोलने के लिए गाव-गाव तक अखिलेश यादव के आह्वान पर यह रैली निकाली जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.