विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हादसा या साज़िश? संभल में पलटे ई-रिक्शा के नीचे मिले मां-बेटे के शव, गायब फोन और टूटी पसलियों ने बढ़ाएं सवाल

Published: Fri, 11 Sep 2026 10:59 PM (GMT+05:30)

संभल में पलटे ई-रिक्शा के नीचे मां-बेटे के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटें ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. संभल में शुक्रवार सुबह मिले शव, मृतक का फोन नहीं मिला, ई-रिक्शा के नीचे दबने से मौत पर संशय

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। संभल रोड किनारे पलटे ई-रिक्शा के नीचे दबे मां-बेटे का शव मिला। दोनों की पहचान राकेश और नेकसी देवी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की पसली टूटी मिली, फेफड़े भी फटे थे। वहीं दोनों के सिर पर भी चोट थी। मौत का कारण अंदरूनी रक्तस्राव बताया जा रहा।

उधर, ई-रिक्शा न के बराबर क्षतिग्रस्त था। यानी, किसी वाहन से टक्कर नहीं हुई। मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है। ऐसे में दोनों ई-रिक्शा के नीचे कैसे दबे और दोनों ही इस कदर कैसे घायल हुए कि मौत हो गई? ये सवाल हादसे की आशंका को झुठलाते हुए हत्या जैसी वारदात की ओर इशारा कर रहे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

संभल रोड स्थित गांव भवन के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे ई-रिक्शा के नीचे दोनों के शव मिलने के बाद पीआरवी ने थाना पुलिस को सूचना दी। दोपहर करीब एक घंटे बाद ई-रिक्शा के नंबर से शवों की पहचान हुई।

पुलिस को जांच में पता चला कि राकेश और किशन दो भाई हैं, दोनों की कुल 18 बीघा खेती है, जो आधी-आधी बंटी है। बड़ा भाई किशन पुराने घर से सटी जगह पर नया मकान बनाकर पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा है।

वहीं, राकेश मां नेकसी के साथ करीब 200 मीटर दूर गांव के बाहरी हिस्से में मकान बनाकर दो साल से अलग रह रहा। राकेश पहले अलीगढ़ में सब्जी बेचने का काम करता था।

वहां वह एक महिला के भी संपर्क में था, जो पहले घर आकर दो-तीन दिन तक रहती थी। कुछ समय पहले ही राकेश ने नया ई-रिक्शा लिया, जिसकी गारंटी चचेरे भाई राजेश ने ली थी।

राजेश का मोबाइल फोन बंद होने से पुलिस ने उसी के जरिये पुलिस ने दोनों की शिनाख्त की थी। राजेश ने ही किशन को घटना की सूचना दी। गांव से पता चला कि किशन पुराने घर में बने कमरे में ही ई-रिक्शा चार्ज करता था।

देर रात करीब तीन बजे वह मां को ई-रिक्शा से ही लेकर गया था। उधर, किशन ने पुलिस की पूछताछ में कुछ भी पता होने से इन्कार कर दिया। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चोट हैं। प्रकरण में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद नहीं पहुंची टीम, संभल में ASI ने मुसाफिरखाना देखा