Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी भी ब्राह्मणों को रिझाने में जुटी, मुरादाबाद में 51 ब्राह्मण पार्टी में हुए शामिल

Brahmins Joined Samajwadi Party चुनाव नजदीक आते ही सभी सियासी दल के नेता ब्राह्मणों को रिझाने में जुट गए हैं। शनिवार को 51 ब्राह्मण सदस्यता ग्रहण करके समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 04:58 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 04:58 PM (IST)
समाजवादी पार्टी भी ब्राह्मणों को रिझाने में जुटी, मुरादाबाद में 51 ब्राह्मण पार्टी में हुए शामिल
जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि अब भाजपा सरकार के दिन गिनती के बचे हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Brahmins Joined Samajwadi Party : चुनाव नजदीक आते ही सभी सियासी दल के नेता ब्राह्मणों को रिझाने में जुट गए हैं। शनिवार को 51 ब्राह्मण सदस्यता ग्रहण करके समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। शहर चक्कर की मिलक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव पंडित नितिन शर्मा, महानगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, विवेक शर्मा की अगुआई में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव के नेतृत्व में 51 ब्राह्मण समाज के लोगो ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि अब भाजपा सरकार के दिन गिनती के बचे हैं। जनता में एक ही आवाज आ रही है अखिलेश यादव आ रहे हैं। भाजपा राज में सबसे ज्यादा ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों की हत्याएं और एनकाउंटर हुए हैं, उन्हें आंतकवादियों की तरह समझ गया। अब ब्राह्मण समाज आने वाले चुनावों में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा। इस मौके पर देहात विधायक हाजी इकराम क़ुरैशी, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, अनीसुर्रहमान सैफी, पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी ने विचार रखे। इस मौके पर चंद्र प्रकाश शर्मा, विक्रांत शर्मा, शिवम शर्मा, हर्ष शर्मा, जयकुमार, संजीव ठाकुर, अमित कुमार शर्मा, नरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, गोपी किशन शर्मा, हिमांशु, दीपक, ऋषि शर्मा, जयसिंह शर्मा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.