आरएसएस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आरोग्य सेतु मोबाइल एप कराया डाउनलोड Sambhal News
कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोग्य सेतु मोबाइल एप से कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही कई अहम सुझाव भी इसमें हैं।
सम्भल,जेएनएन। नगर के मुहल्ला शिव कालोनी में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आरोग्य सेतु मोबाइल एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उसके प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने मोबाइल फोन में डाउनलोड कराया।
टीम के जिला संयोजक सम्भव जैन ने बताया कि कोरोना से अलर्ट रहने एवं कोरोना संबंधी अपडेट पाने के लिए यह एप अत्यंत कारगर है। जब अधिकतम लोग इस एप को अपने फोन में इंस्टाल कर लेंगे तो कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसफर के खतरे को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रतिदिन अलग अलग मुहल्लों में जाकर आरोग्य सेतु डाउनलोड कराने का कार्य करेंगे। तथा लोगों को इसकी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। सतीश चन्द्र शर्मा, कार्तिकेय गुप्ता, ओम ठाकुर, लव शर्मा, पंकज मिश्रा, नवीन शर्मा, शिखर वाष्र्णेय, राहुल वाष्र्णेय एडवोकेट मौजूद रहे।
बच्चों से आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करने को कहा
एमजीएम कालेज के प्राचार्य डॉ. आबिद हुसैन ने छात्र छात्राओं व लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर उसके दिशा निर्देशों का पालन करें। अगर आप किसी हॉटपॉट के नजदीक जाते हैं तो यह पहले ही अलार्म बजने लगता है। जिससे आप अपना रास्ता बदल सकें।