रोडवेज बसें अभी नहीं जाएंगी दूसरे राज्य
रोडवेज बसें अभी नहीं जाएंगी दूसरे राज्य।
मुरादाबाद, जेएनएन। सोमवार से पूरे प्रदेश में रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया। हालांकि अभी प्रदेश से बाहर बसों का संचालन नहीं हुआ है। दूसरे राज्यों की बसों को आने की अनुमति भी नहीं है। शासन से अनुमति नहीं मिलने की वजह से सोमवार से प्राइवेट बसें व टैम्पों का भी संचालन नहीं हुआ।
रोडवेज प्रशासन ने बसों को चलाने के लिए बस अड्डे पर बेरिकेडिंग कर दिया है। यात्रियों के आने व जाने के लिए अलग ंव्यवस्था की गई है। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। बिना मास्क के यात्रियों को बस में सवार नहीं होने दिया जा रहा है। बस में सवार होते ही परिचालक यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज करा रहे हैं। सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए यात्री
- सुबह से ही बस अड्डे पर लखनऊ व गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई। रोडवेज ने दो बसें गोरखपुर के लिए और दो बसें लखनऊ के लिए चलाई। अन्य स्थानों के लिए यात्री कम संख्या में बस अड्डे पर पहुंच रहे थे। चालीस यात्री होते ही बसों को चलाया जा रहा था। उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा के लिए नहीं चलेंगी बसें
प्रदेश सरकार ने रोडवेज की बसों को प्रदेश के अंदर चलने की अनुमति दी है। दूसरे राज्यों की बसों के संचालन की अभी अनुमति नहीं है। इसके कारण बसें दिल्ली के बजाय कौशांबी तक जा रही हैं। उत्तराखंड के काशीपुर, रामनगर, हल्द्वानी की बसें नहीं चली। हरियाणा जाने वाली बसों को भी नहीं चलाया गया। इन राज्यों की बसों को भी प्रदेश में नहीं आने दिया गया। इन स्थानों पर जाने वाले यात्री निराशा होकर बस अड्डे लौट गए। खड़े होकर सफर करने पर रोक
रोडवेज प्रबंधन ने बसों में खड़े होकर सफर करने रोक लगा दी है। 52 यात्रियों को सीट पर बैठाकर ही बसों के संचालन के आदेश हैं। बीच रास्ते में मास्क पहने हुए यात्रियों को बैठाने का ही चालक-परिचालकों को दिया गया है। वर्जन
-- कोविड के नियम के पालन करते हुए आज से मंडल भर में बसों का संचालन शुरू कर दिया है। बस अड्डे पर कम संख्या में यात्री पहुंच रहे थे, 40 यात्री होते ही बसों का संचालन किया जा रहा था। अन्तरराज्यीय बसों के संचालन पर रोक है। इसलिए प्रदेश से बाहर बसों को नहीं भेजा जा रहा है। दूसरे प्रदेश की बसें भी नहीं आ रही है। -- अतुल जैन, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज।