विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ना खाना खाया, ना पानी पिया'... मुरादाबाद में डिप्टी SP की पत्नी 3 दिन 'डिजिटल अरेस्ट', गँवाए ₹14.41 लाख

Published: Sat, 29 Aug 2026 08:18 PM (IST)

मुरादाबाद में एक सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी की पत्नी को साइबर ठगों ने 'डिजिटल अरेस्ट' कर 14.41 लाख रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।

एआई जेनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. 11 बैंक खातों में साइबर ठगों ने लिए 14.41 लाख रुपये, फिर भी कर रहे थे मांग

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी की पत्नी सुशील राय को साइबर ठगों ने तीन दिन में सात बार वाट्सएप संदेश भेजे तो तीन बार वीडियो काल की थी। डीपी पर भी पुलिसकर्मी का फोटो लगा था तो वीडियो काल करके भी खुद को पुलिस की वर्दी में महिला को दिखाया था। ठगों ने 14.41 लाख रुपये अलग-अलग 11 बैंक खातों में लिए हैं।

जो दिल्ली, बंगाल, राजस्थान राज्य के है। ठगों ने महिला को इतना डरा दिया था कि उन्होंने तीन दिन तक खाना तक नहीं खाया। तीन दिन डिजिटल अरेस्ट रहने के 25 दिन जब उन्होंने अपनी बेटे को इस बात की जानकारी हुई तब तक उन्हें ठगी का अहसान हुआ। साइबर पुलिस इस मामले की जांच में लगी है।

सिविल लाइंस की अवंतिका कालोनी निवासी सुशील राय ने साइबर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति हाकिम राय यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 2018 में उनका निधन हो गया था।

30 जुलाई 2026 को उनके पास वाट्सएप पर एक काल आई। काल करने वाले ने खुद को मुंबई के बांद्रा थाना प्रभारी बताते हुए सुशील राय से कहा कि उनके खातों में मनी लान्ड्रिंग का इस्तेमाल किया गया है।

उन्होंने इस बात की जानकारी से मना किया तो फोन करने वाले ठग ने उन्हें जेल भेजने की धमकी देनी शुरू कर दी। पहले फोन के बाद उन्होंने कुछ ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

इसके बाद दोबारा फोन किया और वीडियो काल करके खुद को वर्दी पहने हुआ दिखाया तो महिला को विश्वास हो गया। बार-बार फोन करके आरोपितों ने इतना दबाव बनाया कि वह डर गई।

अपने परिवार के अलावा रिश्तेदारों को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। 30 जुलाई से एक अगस्त तक ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान महिला ने अपने खाते से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद नौ लाख 41 हजार रुपये की एफडी तोड़ दी और तीन चेक आरोपितों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने के बाद रुपये वापस कर देंगे।

25 दिन बीत जाने के बाद भी जब रकम वापस नहीं आई तो उन्होंने बेटे को जानकारी दी। इसके बाद ठगी का पता चला। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया साइबर पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- फर्जी डिग्री पर चल रहे थे अस्पताल! अमरोहा में 3 झोलाछाप पकड़े गए तो मुरादाबाद से लखनऊ तक मचा हड़कंप