Move to Jagran APP

ट्रेनों में परिवार संग सफर नहीं कर रहे लोग, जानिए क्‍या है वजह

Rescue from corona in train जरूरी काम होने पर ही ट्रेन का सहारा ले रहे लोग। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपना रहे हर तरीका।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 09:52 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 09:52 AM (IST)
ट्रेनों में परिवार संग सफर नहीं कर रहे लोग, जानिए क्‍या है वजह
ट्रेनों में परिवार संग सफर नहीं कर रहे लोग, जानिए क्‍या है वजह

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर जा रहे हैं। ट्रेनों में परिवार संग सफर करने से बच रहे हैं। 80 फीसद यात्री अकेले सफर कर रहे हैं। जबकि मार्च के पहले तक 50 फीसद यात्री परिवार या दोस्तों के साथ सफर करते थे। अनलॉक होने के बाद भारतीय रेलवे एक जून से देश भर में सौ जोड़ी ट्रेनें चलना शुरू किया है। मुरादाबाद मंडल में 14 जोड़ी ट्रेनें चलती हैं या होकर गुजरती हैं। कोविड स्पेशल ट्रेनों में वोटिंग टिकट वाले यात्रियों को सफर करने की अनुमति नहीं हैं। जिससे ट्रेनों में 22 जुलाई तक कोई सीट खाली नहीं हैं। कोविड स्पेशल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री डरे हुए हैं। परिवार या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ट्रेनों में यात्री सफर नहीं कर रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही सफर कर रहे हैं। जिससे बुकिंग काउंटर खाली पड़े हैं।

loksabha election banner

97 में 70 यात्री अकेले सफर करने वाले

कोविड स्पेशल ट्रेनों में स्थिति उल्टी है। 24 जून को 97 रिजर्वेशन टिकट की बिक्री हुई थी उसमें 70 यात्री अकेले सफर करने वाले थे। 27 यात्री परिवार या रिश्तेदार के साथ सफर करने वाले हैं। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में यात्री कम सफर करना पसंद कर रहे हैं। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में दस वेटिंग वाला टिकट मिल रहा है। जबकि पंजाब या उत्तराखंड से आने वाली ट्रेनों में 70 से अधिक वेटिंग का टिकट उपलब्ध है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण लोग आशंकित हैं और सफर ही नहीं बिना जरूरत घर से निकलने में भी परहेज कर रहे हैं।

स्पेशल ट्रेनों में जरूरी काम वाले यात्री सफर कर रहे हैं। अकेले सफर करने वाले यात्री अधिक है।

-रेखा, प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद।

चाय तक नहीं खरीद रहे यात्री

ट्रेनों में यात्री सफर करने के साथ ही कोरोना से बचने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। अधिकांश यात्री सफर के दौरान घर से खाना लेकर चल रहे हैं। प्लेटफार्म पर बिकने वाला खाना तक नहीं खरीद रहे हैं। नल से पानी लेने के बजाय बोतल बंद पानी खरीदते हैं और बोतल को धोने या सैनिटाइज करने के बाद पानी पी रहते हैं। चाय खरीदना यात्रियों ने बंद कर दिया है। बिक्री नहीं होने से वेंडर भी काफी निराश हैं। 

मार्च तक रिजर्वेशन टिकट बिक्री व यात्रियों की स्थिति

माह         रिजर्वेशन टिकट    यात्री की संख्या

मार्च 20        712                    2088

फरवरी 20    720                    2112

जनवरी 20     617                   1053

दिसंबर 19     607                   1457

नवंबर 19      714                    1748

अकेले सफर करने वाले यात्रियों की स्थिति

तारीख        रिजर्वेशन       यात्रियों की संख्या

20 जून       101              63

21 जून       96                61

22 जून       58                41

23 जून       79                50

24 जून       97                70

25 जून       90                75


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.