विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसान किस्त योजना के आज से शुरू होंगेे पंजीकरण Moradabad News

By Narendra KumarEdited By:
Published: Mon, 11 Nov 2019 09:29 AM (IST)

बकाया बिजली बिजली बिल अब आसान किस्त में भी जमा कर सकते हैैं। उपभोक्ताओं को इसके लिए पंजीयन करना अनिवार्य है।

आसान किस्त योजना के आज से शुरू होंगेे पंजीकरण Moradabad News
आसान किस्त योजना के आज से शुरू होंगेे पंजीकरण Moradabad News

मुरादाबाद। आसान किस्त योजना के आज से पंजीकरण शुरू होंगे। इसका लाभ लेने के लिए बकाया बिजली बिजली बिल वाले उपभोक्ता पंजीकरण करा सकते हैं।

आसान किस्त योजना चार किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है। इसके तहत बकाया बिजली बिल की धनराशि शहरी उपभोक्ता 12 किस्तों में एवं ग्रामीण उपभोक्ता 24 किस्तों में जमा करा सकते हैं। योजना के

लिए उपभोक्ता 11 नवंबर से 31 दिसंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। 31 दिसंबर पंजीकरण की अंतिम तिथि है। पंजीकरण के लिए उपभोक्ता को 31 अक्टूबर तक बकाया मूल बिल की न्यूनतम पांच फीसद धनराशि या 1500 सौ रुपये जमा करनी होगी। उपभोक्ता को हर माह आने वाले वर्तमान बिल के साथ बकाया बिल की किस्त भी जमा करनी होगी, तभी योजना का लाभ मिलेगा। मासिक बिल और किस्त की धनराशि समय से जमा किए जाने पर उपभोक्ता के बिल पर लगा अधिभार समाप्त कर दिया जाएगा।

मुख्य अभियंता आरके सिंह ने बताया कि बकाए पर कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचने के लिए उपभोक्ता योजना के तहत पंजीकरण कराएं और समय से बिल भुगतान करें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।