Move to Jagran APP

पढ़े अमरोहा, बढ़े अमरोहा का दायरा बढ़ाएं : राज्यपाल Amroha News

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पढ़े अमरोहा बढ़े अमरोहा की समीक्षा में इसका दायरा बढ़ाने पर जोर दिया। जुबिलेंट के हाल में उन्होंने कहा कि हर माह एक साथ पढऩे का कार्यक्रम किया जाए।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 02:04 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 02:04 PM (IST)
पढ़े अमरोहा, बढ़े अमरोहा का दायरा बढ़ाएं : राज्यपाल Amroha News
पढ़े अमरोहा, बढ़े अमरोहा का दायरा बढ़ाएं : राज्यपाल Amroha News

अमरोहा, जेएनएन। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पढ़े अमरोहा बढ़े अमरोहा की समीक्षा में इसका दायरा बढ़ाने पर जोर दिया। जुबिलेंट फैक्ट्री परिसर के क्लब के हाल में उन्होंने कहा कि हर माह एक साथ पढऩे का कार्यक्रम किया जाए।

loksabha election banner

क्षय रोग के खात्मे पर जोर देते हुए कहा हमे हर हाल इस पर नियंत्रण पाना है।

उन्होंने कहा एक समय ऐसा चुना जाए कि एक साथ सभी पढ़ें। इसी तरह क्षय रोग के खात्मे पर जोर देते हुए कहा हमे हर हाल इस पर नियंत्रण पाना है। अभी 18 साल तक के बच्चों को गोद लिया जा रहा है। इसे बढ़ा कर 20, 25 व 30 साल वाले रोगियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए।

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज के ग्राउंड स्थित हेलीपेड पर उनका उडऩ खटोला उतरा

इससे पहले बुधवार को गजरौला पहुंचीं राज्यपाल का यहां केमिकल उत्पादन वाली फैक्ट्री जुबिलेंट लाइफ साइंसेज के ग्राउंड स्थित हेलीपेड पर उनका उडऩ खटोला उतरा।

परेड की सलामी ली बाद में भाजपा के लोगों से परिचय किया

उतरने पर कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान विधायक राजीव तरारा, जिला अधिकारी उमेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा मुरादाबाद रेंज के आईजी रमित शर्मा, मंडलायुक्त मुरादाबाद ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने परेड की सलामी ली। बाद में भाजपा के लोगों से परिचय करने के उपरांत कार द्वारा भानपुर खालसा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचीं। स्कूल का निरीक्षण किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.