Lockdown in Moradabad : सिविल डिफेंस की ड्रेस पहनकर बेचने निकला कच्ची दारू, गिरफ्तार Moradabad News
दौलतबाग निवासी हसीन सिविल डिफेंस का कार्यकर्ता है। कोरोना के खिलाफ जंग में वह प्रशासन की मदद व पीडि़तों की सहायता भी कर रहा है।
मुरादाबाद] जेएनएन। एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है, वहीं नशे के कारोबारी पुलिस से आंख मिचौली करने की फिराक में हैं। ऐसे ही एक कारोबारी को मंगलवार को नागफनी पुलिस ने बीस लीटर कच्ची शराब व स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी नागफनी सुनील कुमार के मुताबिक दौलतबाग निवासी हसीन सिविल डिफेंस का कार्यकर्ता है। कोरोना के खिलाफ जंग में वह प्रशासन की मदद व पीडि़तों की सहायता भी कर रहा है। मंगलवार को दोपहर बाद वह घर लौटा। सिविल डिफेंस की वर्दी निकाल कर वह नहाने चला गया। तभी नशे का आदती यामिन अपने भाई की सिविल डिफेंस की जैकेट पहनी। फिर स्कूटी पर 20 लीटर कच्ची शराब लेकर घर से बेचने निकल पड़ा। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने यामिन को घर के समीप ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी व आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जिस व्यक्ति को सिविल डिफेंस की वर्दी में पुलिस ने कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है, वह नागरिक सुरक्षा कोर का वार्डन नहीं है। जिस व्यक्ति की नागरिक सुरक्षा समिति की वर्दी का दुरुपयोग हुआ है, उसके खिलाफ विभागीय की जा रही है।
- सतीश चंद्र, उप नियंत्रक सिविल डिफेंस