Move to Jagran APP

बर्थडे पार्टी के बहाने सिपाही ने किशोरी से किया दुष्कर्म

मुरादाबाद : शहर के बिगडै़ल रईसजादों ने सिपाही के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दु

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Jul 2018 09:30 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jul 2018 09:30 AM (IST)
बर्थडे पार्टी के बहाने सिपाही ने किशोरी से किया दुष्कर्म
बर्थडे पार्टी के बहाने सिपाही ने किशोरी से किया दुष्कर्म

मुरादाबाद :

loksabha election banner

शहर के बिगडै़ल रईसजादों ने सिपाही के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बर्थ-डे पार्टी के बहाने किशोरी को दिल्ली रोड स्थित होटल में बुलाकर पहले शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। अगले दिन सुबह दस बजे उसे छोड़ा गया। तब तक परिजन उसके लापता होने का मुकदमा दर्ज करा चुके थे।

किशोरी के घर लौटने पर पुलिस ने उसके बयान लिए, जिसमें दुष्कर्म की बात सामने आई। होटल की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। साथ ही सिपाही और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी जे रविन्दर गौड ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही को सस्पेंड कर दिया। ये है पूरा मामला

कोतवाली क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी का परिवार रहता है। उनकी छोटी बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। दो माह पहले उसकी अश्वनी नाम के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। मेलजोल इतना बढ़ा कि मुलाकात का दौर शुरू हो गया। इसी दौरान अश्वनी ने उसे अपने दोस्त सचिन से मिलाया। रविवार को सचिन ने उसे अपने दोस्त विवेक की बर्थ डे पार्टी में बुलाया था। पार्टी शहर के एक होटल में रखी गई थी। किशोरी को कपूर कंपनी से सचिन के दोस्त मनोज ने कार से पिक किया। कार में विवेक और सिविल लाइन थाने का सिपाही देवेंद्र कुमार भी थे। होटल में रुड़की के आशीष के नाम से कमरा बुक था। किशोरी को सभी कमरे में ले गए और जन्म दिन का वास्ता देकर शराब पिलाई। उसके बाद पूरी रात उसे होटल में रखा। किशोरी का आरोप है कि सिपाही देवेंद्र और विवेक ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। नहीं मिलने पर सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को आरोपित किशोरी को घर के बाहर छोड़कर भाग गए। किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन पुलिस के पास गए। पुलिस ने गुमशुदगी को सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में तरमीम कर दिया। एसएसपी ने बताया कि सिपाही देवेंद्र को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया है। चंद्र नगर के अश्वनी को भी हिरासत में लिया है। मामले की जाच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.