Move to Jagran APP

तमंचे के बल पर विधवा आशा कार्यकर्ता से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

बिलारी थाना क्षेत्र में एक आशा कार्यकर्ता से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 28 May 2019 12:45 PM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 01:05 PM (IST)
तमंचे के बल पर विधवा आशा कार्यकर्ता से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
तमंचे के बल पर विधवा आशा कार्यकर्ता से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद: बिलारी थाना क्षेत्र में एक आशा कार्यकर्ता से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सम्भल का मूल निवासी है। दुष्कर्म पीडि़ता विधवा है। 

loksabha election banner

घर छोडऩे का झांसा देकर किया घिनौना कृत्य

पीडि़ता के मुताबिक 27 मई को सुबह मीटिंग में शामिल होने के लिए वह बिलारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। दोपहर 12 बजे मीटिंग खत्म हो गई। मीटिंग से निकलते ही आशा कार्यकर्ता को अस्पताल परिसर में ही एक युवक मिला। युवक सम्भल का मूल निवासी है। युवक ने आशा कार्यकर्ता को बाइक से घर छोडऩे की सलाह दी। आशा कार्यकर्ता मान गई। दोनों बाइक पर सवार होकर बिलारी से रवाना हो गए। आशा कार्यकर्ता अपने गांव से अभी कुछ दूर थी। तभी युवक ने अचानक बाइक रोक दी। फिर  आरोपित ने आशा कार्यकर्ता की कनपटी पर तमंचा ताना। चुप रहने की धमकी देते उसने महिला को गन्ने के खेत में खींच लिया। तमंचे के बल पर आशा कार्यकर्ता के साथ आरोपित ने दुष्कर्म किया। आरोपित के चंगुल से मुक्त होते ही पीडि़ता ने चीख पुकार की। 

ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा आरोपित 

पीडि़ता की पुकार सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपित युवक को मौके से दबोच लिया। पीडि़ता की तहरीर पर आरोपित दीपक पुत्र इतवारी निवासी ग्रमा गुरसरी थाना कुढ फतेहगढ़ जिला सम्भल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बावत बिलारी थाना प्रभारी कमरूल हसन खां ने कहा कि अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के लिए पीडि़ता को अस्पताल भेजा गया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.