Move to Jagran APP

पत्‍नी की मदद से लड़क‍ियों को फंसाता था सरगना राणा शेख, कई राज्‍यों में होती थी लड़क‍ियों की सप्‍लाई

Body trade kingpin arrested पुलिस के अनुसार सरगना यूपी के साथ ही राजस्थान दिल्ली और हरियाणा के साथ ही एनसीआर से जुड़े सभी राज्यों में अवैध देह व्यापार का धंधा चला रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 07:58 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 07:58 AM (IST)
पत्‍नी की मदद से लड़क‍ियों को फंसाता था सरगना राणा शेख, कई राज्‍यों में होती थी लड़क‍ियों की सप्‍लाई
मूलरूप से कोलकता निवासी शेख दिल्ली में रहकर चला रहा था देह व्यापार।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Body trade kingpin arrested : सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय देह व्यापार का सरगना राणा शेख उर्फ तारिक दास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को दिल्ली के रोहणी में दबिश देकर पकड़ा। आरोपित दिल्ली में बैठकर देह व्यापार से जुड़े लोगों को लड़कियां उपलब्ध कराता था। पुलिस के अनुसार आरोपित यूपी के साथ ही राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के साथ ही एनसीआर से जुड़े सभी राज्यों में अवैध देह व्यापार का धंधा चला रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

loksabha election banner

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि अक्टूबर माह में सिविल लाइंस और मझोला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रामगंगा विहार और कांशीराम नगर में छापेमारी करके दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इस आरोपितों की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद इसी गिरोह से जुड़ी तीन महिला समेत छह आरोपित और गिरफ्तार किए गए थे। इन सभी से पूछताछ के बाद जानकारी मिली थी दिल्ली में बैठे राणा शेख की मदद से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। सरगना को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार काम कर रही थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपित शेख राणा कोलकाता के राणा घाट जिले के राणाघाट थाना क्षेत्र के मुहल्ला छोटा ब्रिज निवासी है। मौजूदा समय में वह दिल्ली के रोहणी स्थित विजय विहार थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार में रहता है। यहीं से वह एजेंटों का वाट्सएप ग्रुप बनाकर देह व्यापार के लिए लड़कियों को भेजता था। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित के पास से पुलिस को दो मोबाइल फोन, दो बैंक पासबुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश करके जेल भेजने की कार्रवाई की।

पत्नी की मदद से करता था देह व्यापार : एसपी सिटी ने बताया कि आरोपित राणा शेख दिल्ली में अपनी पत्नी रिया शेख के साथ रहता था। पत्नी की मदद से वह लड़कियों और महिलाओं को जोड़ने का काम करता था। दोनों ऐसे गरीब लड़कियों को खोजते थे,जिन्हें पैसे की जरूरत होती थी। इसके बाद उन्हें एजेंटों के माध्यम से संबंधित शहर में भेज देते थे। आरोपित के गिरोह में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्ताराखंड लगभग 100 से अधिक लोग एजेंट के रूप में जुड़े थे। जबकि मुरादाबाद और बरेली में लगभग 30 लोगों के संपर्क में होने की जानकारी पुलिस को मिली है। इन सभी लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।

वाट्सएप पर करता था डील, आनलाइन भुगतान : देह व्यापार करने के लिए आरोपित राणा शेख इंटरनेट मीडिया का सहारा लेता था। वह प्रतिदिन वाट्सएप ग्रुप पर लड़कियों की फोटो डालता था। इसके बाद उसके एजेंट ग्राहकों को लड़कियां दिखाकर उनकी कीमत बताते थे। सौदा पक्का होने के बाद दिल्ली से लड़कियों को भेजा जाता था। वहीं लड़कियों को भेजने से पहले राणा शेख आनलाइन भुगतान ग्राहक से करा लेता था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.