Move to Jagran APP

Rampur Hunar Haat : महिलाओं की पहली पसंद बनीं नासिर की बनाईं साड़ियां, कीमत और क्‍वाल‍िटी आपको भी कर देगी हैरान

Rampur Hunar Haat दस्तकारों के साथ ही ग्राहकों को भी फायदा हो रहा है। दस्तकारों के हुनर को पहचान मिल रही है तो ग्राहकों को सस्ते में सामान मिल रहा है। यह कहना है पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान से हुनर हाट में आए नासिर शेख का।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 01:57 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 01:57 PM (IST)
रामपुर के हुनर हाट में हुनर को मिल रही पहचान, ग्राहकों को कम देने पड़ रहे दाम।

मुरादाबाद [मुस्लेमीन]। Rampur Hunar Haat : रामपुर हुनर हाट से दस्तकारों के साथ ही ग्राहकों को भी फायदा हो रहा है। दस्तकारों के हुनर को पहचान मिल रही है तो ग्राहकों को सस्ते में सामान मिल रहा है। यह कहना है पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान से हुनर हाट में आए नासिर शेख का। हालांकि उनका हुनर भी लाजवाब है। उन्होंने कपड़े पर अपने हुनर से जो आकृतियां बनाई हैं, महिलाएं उसे खूब पसंद कर रही हैं।

loksabha election banner

रामपुर की हुनर हाट में वह अपने हाथ से तैयार कपड़े लेकर आए हैं। यहां उनके स्टाल पर खूबसूरत साड़ी व लेडीज सूट उपलब्ध हैं। इनपर उन्होंने हाथ से अपने हुनर को उकेरा है। नासिर शेख का यह पुश्तैनी काम है। उनके दादा और परदादा भी यही काम करते रहे हैं। अब भी उनका पूरा परिवार कपड़ा तैयार करने में लगा है। उनके यहां जामदानी साड़ी और फैब्रिक लीलन के सूट बहुत अच्छे बनाए जाते हैं। नासिर बतातें हैं कि वह घर पर ही धागा तैयार करते हैं और फिर हैंडलूम से कपड़ा बुनते हैं। इसके बाद लीलन पर डिजिटल पेंटिंग करते हैं। इसके साथ ही कढ़ाई का काम भी करते हैं। सुई धागे से खूबसूरत आकृतियां बनाई हैं। इन्हें देखते ही महिलाएं आकृषित हो जाती हैं। उनकी बनाई साड़ी व सूट सस्ते होने के साथ ही अच्छे भी हैं। बताते हैं कि उनकी साड़ी डेढ़ हजार से लेकर दो हजार रुपये तक की है, जबकि मार्केट में शोरूम पर यही साड़ी छह हजार से कम में नहीं मिल पाएगी। इसी तरह सूट भी एक से डेढ़ हजार रुपये में बेच रहे हैं। बाजार में यह भी दोगुने दाम पर ही मिल पाएगा।

हुनर हाट से फायदा ही फायदा : नासिर के साथ उनके भाई मुहम्मद वारिक अंसारी भी आए हैं। उनका कहना है कि हुनर हाट के जरिए सभी लोगों को फायदा पहुंच रहा है। हमारे हुनर को पहचान मिल रही है तो ग्राहकों को सामान सस्ता मिल रहा है, क्योंकि हुनर हाट में किसी भी सामान पर कोई टैक्स नहीं लिया जा रहा है। सरकार हमें यहां आने-जाने का खर्चा भी दे रही है और स्टाल भी फ्री में दिया है। इसलिए दस्तकार भी ग्राहकों से बहुत कम मुनाफा ले रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार का हुनर हाट लगाने का कार्य सराहनीय है। इससे उनके साथ ही आम आदमी को भी फायदा पहुंच रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.