विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामपुर डीएम ने कौशल विकास मिशन के मैनेजर से तीन साल में कितनों को मिला रोजगाार, जवाब न देने पर वेतन रोका

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Thu, 28 Oct 2021 09:38 PM (IST)

Rampur DM Stopped Salary of Skill Development Mission Manager रामपुर डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने कौशल विकास मिशन के मैनेजर ...और पढ़ें

डीएम ने कामगार और श्रमिक आयोग की जिला स्तरीय समिति की बैठक में जताई नाराजगी
डीएम ने कामगार और श्रमिक आयोग की जिला स्तरीय समिति की बैठक में जताई नाराजगी

मुरादाबाद, जेएनएन। Rampur DM Stopped Salary of Skill Development Mission Manager : रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन और रोजगार) आयोग की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कौशल विकास मिशन द्वारा विगत तीन वर्षो के प्रशिक्षण उपरांत नियोजित प्रशिक्षार्थियों की सूची सेवायोजन कार्यालय को उपलब्ध न कराने पर गहरी नाराजगी जताई। कौशल विकास मिशन के मैनेजर के तब तक वेतन रोकने के आदेश दिए, जब तक वह सूची उपलब्ध न करा दें।

डीएम द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड किए गए कार्मिकों के विवरण की समीक्षा के दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आठ विभागों के अतिरिक्त समस्त विभागों से रोजगार प्लान प्राप्त हो गया है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त विभाग अपने कार्यालय का रोजगार प्लान सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही यदि उनके कार्यालय के रोजगार प्लान के आकड़ों में किसी भी प्रकार की वृद्धि होती है तो उसको दोबारा सेवायोजन पोर्टल पर अपडेट करें तथा जिला सेवायोजन कार्यालय को भी अवगत कराएं। कार्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम की जा रही भर्ती में शासनादेशों का पूर्ण रूप से पालन करने के भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

जिला सेवायोजन अधिकारी सुमति कुमार ने बताया कि आरसेटी द्वारा वर्ष 2019 से 2021 तक प्रशिक्षण प्राप्त 1462 की सूची सत्यापन हेतु उपलब्ध कराई गई है। सत्यापन में 773 ने अवगत कराया कि उन्हें रोजगार प्राप्त हुआ है और 526 से दूरभाष पर संपर्क नहीं हो पाया, जबकि 163 लोगों को रोजगार नही मिल पाया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि 163 अभ्यर्थियों से दोबारा संपर्क कर उनको रोजगार मेलों के माध्यम से सेवायोजित कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, जिला विकास अधिकारी मंसाराम यादव, आरसेटी निदेशक शुएब सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।