Move to Jagran APP

असमंजस पर विराम, राजपाल सिंह चौहान बने भाजपा के जिलाध्यक्ष Moradabad News

भाजपा जिलाध्यक्ष बने राजपाल सिंह चौहान पार्टी में काफी समय से सक्रिय हैं। ठाकुरद्वारा से दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन सफलता नहीं मिली।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 07:40 AM (IST)
असमंजस पर विराम, राजपाल सिंह चौहान बने भाजपा के जिलाध्यक्ष  Moradabad News
असमंजस पर विराम, राजपाल सिंह चौहान बने भाजपा के जिलाध्यक्ष Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। भाजपा नेतृत्व ने गुरुवार की शाम जिलाध्यक्ष का एलान कर दिया। राजपाल सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष की कुर्सी दे दी गई। देर रात तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रतीक्षा के बाद जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद ही पार्टी में चल रही असमंजस की स्थिति भी समाप्त हो गई। हालांकि, राजपाल सिंह के नाम की घोषणा के बाद भाजपा पदाधिकारियों में भी हलचल है। जिन्हें सम्भावित प्रत्याशी माना जा रहा था, उनमें से किसी को भी मौका नहीं मिला। शायद जिलाध्यक्ष पद पर नाम की घोषणा में देरी होने का यही कारण हो। राजपाल सिंह चौहान के जिलाध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। महामंत्री आकाश पाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सोच-समझकर राजपाल सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष बनाया है, सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ हैं। 

loksabha election banner

13 लोगों ने की थी दावेदारी

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 13 लोगों ने दावेदारी की थी। कई लोग तो दो-तीन बार लखनऊ का दौरा भी कर आए। सूत्रों के अनुसार प्रदेश नेतृत्व ने किसी को निराश नहीं किया। सभी को आश्वासन की घुट्टी मिलती रही। 

आरएसएस की वफादारी से सब पर भारी पड़े राजपाल

महज छह साल की सक्रिय राजनीति ने राजपाल सिंह चौहान की झोली भर दी। आरएसएस से उनकी वफादारी काम आ गई। तेरह लोगों की प्रतिस्पर्धा में उन्होंने बाजी मार ली। ठाकुरद्वारा क्षेत्र से दो बार के विधानसभा चुनाव लड़े राजपाल अब संगठन की कमान संभालेंगे। वह बैंक की नौकरी से वीआरएस लेने के बाद भाजपा में सक्रिय हुए। जबकि, आरएसएस से उनका नाता पुराना है और मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले हैं। वह आरएसएस की जिम्मेदारी को लेकर सजग और सक्रिय रहे हैं। जागरण से बातचीत में चौहान ने जिले में संगठन की जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभाने का दावा किया। बोले, विकास के काम होंगे और सभी को साथ लेकर संगठन का ढांचा तैयार किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर हर समय मौजूद रहेंगे और जल्द संगठन के आला लागों से विमर्श कर आगे की योजना पर काम करेंगे। चौहान ने कहा कि राजनीति मेरे लिए सेवा का जरिया है। इसीलिए भाजपा मेंं सक्रिय हुआ। मेरे ऊपर पार्टी का भरोसा असर दिखाएगा। संगठन ने  विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कई जिलों में भेजा था। संगठन में किसी पद पर काम नहीं किया, लेकिन कार्यकर्ता के रूप में मेरे काम से सभी वाकिफ हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.