विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway Yard Remodeling : रोजा से सीतापुर और लखनऊ के लिए एक साथ चलेंगी ट्रेनें, द‍िसंबर के बाद शुरू होगा कार्य

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 11:21 AM (IST)

Railway Yard Remodeling रोजा व सीतापुर के बीच तीन स्टेशन का दोहरीकरण का काम शेष रह गया है यह दिसंबर ...और पढ़ें

रेलवे के निर्माण इकाई को कराना है यार्ड रिमाडलिंग का काम।
रेलवे के निर्माण इकाई को कराना है यार्ड रिमाडलिंग का काम।

मुरादाबाद [प्रदीप चौरसिया]। Railway Yard Remodeling : रेलवे पूर्वोत्तर राज्यों व हावड़ा जाने वाली ट्रेनों व मालगाड़‍ियों को बाधा रहित संचालन करने की व्यवस्था करने जा रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल के रोजा स्टेशन का यार्ड रिमाडलिंग का काम कराया जाएगा। इससे एक साथ दोनों मार्गों के लिए ट्रेनों को संचालन किया जाएगा।

दिल्ली लखनऊ रेल मार्ग पर रोजा स्टेशन है। रोजा में रेलवे का काफी बड़ा यार्ड है। रोजा से पूर्वोत्तर के राज्यों और हावड़ा के लिए ट्रेनें जाती हैं। रोजा से सीतापुर तक दोहरीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन रोजा यार्ड का सुधार नहीं किया जा सका है। इसके कारण रोजा से सीतापुर और रोजा से लखनऊ के लिए एक साथ ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा सकता है। किसी एक मार्ग की ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ता है। इससे ट्रेनों का संचालन एक घंटे तक भी प्रभावित होता है। उदाहरण के लिए लखनऊ से मुरादाबाद की ओर आने वाली ट्रेन लखनऊ से निर्धारित समय चलती है, रोजा में फंस जाने के कारण ट्रेनें एक घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंचती हैं। उत्तर रेलवे प्रशासन रोजा यार्ड के सुधार करने का काम रेलवे की निर्माण इकाई को सौंपा है। मार्च 2022 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रोजा यार्ड रिमाडलिंग होते ही एक साथ सीतापुर व लखनऊ की ओर ट्रेनों को बिना रोके संचालन किया जा सकेगा। इससे ट्रेनों का संचालन भी लेट नहीं होगा। रेलवे की योजना के अनुसार रोजा व सीतापुर के बीच तीन स्टेशन का दोहरीकरण का काम शेष रह गया है, यह दिसंबर में पूरा हो जाएगा। उसके बाद निर्माण इकाई रोजा यार्ड रिमाडलिंग काम शुरू कर देगी। कोहरे के कारण पहली दिसंबर से 28 फरवरी तक 46 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसी दौरान यार्ड रिमाडलिंग का काम किया जाएगा। माना जा रहा है कि जनवरी 2022 में काम पूरा कर लिया जाएगा। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रोजा यार्ड का रिमाडलिंग का काम रेलवे के निर्माण इकाई को कराना है। यार्ड रिमाडलिंग के बाद बाधा रहित ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।