Move to Jagran APP

एक फोन कॉल पर होगा किसानों की समस्या का त्वरित समाधान Moradabad News

जिला एवं ब्लाक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित। लॉकडाउन के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे मिलेगी किसानों को बड़ी राहत।

By Ravi SinghEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 01:40 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 01:40 PM (IST)
एक फोन कॉल पर होगा किसानों की समस्या का त्वरित समाधान Moradabad News
एक फोन कॉल पर होगा किसानों की समस्या का त्वरित समाधान Moradabad News

मुरादाबाद,जेएनएन। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विभाग की ओर से जिला और ब्लाक स्तर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विभाग के दफ्तर आने की जरूरत नहीं है, घर बैठे ही किसानों का आधार नंबर, नाम व खाता नंबर आदि सही कर दिया जाएगा। जिला स्तर पर जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया है। इसके अलावा ब्लाक स्तर पर भी कंट्रोल रूम प्रभारी बनाए गए हैं। उनके मोबाइल नंबर पर कॉल करके किसान समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। किसानों की समस्याओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे किसानों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जाहिर की जा रही है।

loksabha election banner

ये है ब्यौरा

कंट्रोल रूम              प्रभारी का नाम          मोबाइल नंबर

जनपदीय कंट्रोल     रूम ऋतुषा तिवारी          8077825408

ब्लाक मुरादाबाद       सुरेन्द्र कुमार यादव       9719140073

ब्लाक छजलैट            भीम सिंह                   9639754942

ब्लाक भगतपुर टांडा   दीवान सिंह                 8650140117

ब्लाक मूंढापांडे          भगवान दास               9536556845

ब्लाक डिलारी           प्रीतम सिंह                  9648301162

ब्लाक ठाकुरद्वारा      रमेश सिंह                    6397629887  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.