Move to Jagran APP

मह‍िलाओं पर अशोभनीय ट‍िप्पणी करके सुर्ख‍ियों में रहने चाहते हैं आजम खां: भूपेंद्र सि‍ंह Moradabad news

राज्यमंत्री भूपेंद्र सि‍ंह भी सदस्यता अभ‍ियान में भाग लेकर लोगों का फॉर्म भरने का काम क‍िया। आजम खां मामले में कहा क‍ि महि‍लाओं पर ट‍िप्पणी करना उनकी आदत है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 01:47 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 01:47 PM (IST)
मह‍िलाओं पर अशोभनीय ट‍िप्पणी करके सुर्ख‍ियों में रहने चाहते हैं आजम खां:  भूपेंद्र सि‍ंह  Moradabad news
मह‍िलाओं पर अशोभनीय ट‍िप्पणी करके सुर्ख‍ियों में रहने चाहते हैं आजम खां: भूपेंद्र सि‍ंह Moradabad news

मुरादाबाद । प्रदेश के राज्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुए विवाद को निपटाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है! इसमें किसी के साथ कोई रियायत नहीं होगी। सभी नागरिकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगा कर चलना होगा। उन्होंने आजम खा के लोकसभा में टिप्पणी करने के सवाल पर कहां कि उनकी हमेशा से यह आदत रही है। सुर्खियों में रहने के लिए वह अक्सर महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। इसके लिए उन्हें उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

loksabha election banner

चक्कर की मिलक में बूथ संख्या 202 पर भाजपा का सदयस्ता अभियान चलाया गया। केंद्र पर पंचायती राज राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने खुद लोगों के सदस्यता फॉर्म भरे। इसके बाद गलियों में घूमकर लोगों को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया।बता दें कि इन द‍िनों भाजपा का सदस्यता अभ‍ियान चल रहा है। ज‍िसमें अध‍िक से अध‍िक नए सदस्‍यों को जोडने पर जोर द‍िया जा रहा है। इस अभ‍ियान में मंत्री से लेकर कार्यकर्ता गांव शहर में घर घर जाकर लोगों को भाजपा की नी‍त‍ियां और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी का सदस्य भी बनाया जा रहा है। इसी क्रम में चक्कर की म‍िलक में भी शन‍िवार को सदस्यता अभ‍ियान चलाया गया। ज‍िसमें राज्य मंत्री भूपेंद्र सि‍ंह के अलावा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और पदाध‍िकारी मौजूद रहे। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.