मुरादाबाद की महिला की निजी तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल, भाजपा नेता का भांजा गिरफ्तार
women Private pictures on Internet media पीड़िता ने रामपुर जनपद के मिलक के भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप। पति सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा। पुलिस ने अन्य आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
मुरादाबाद, जेएनएन। women Private pictures on Internet media। महिला के निजी फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से एक आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि, रामपुर के मिलक निवासी भाजपा नेता को गिरफ्तार किए गए युवक की मदद का आरोपित बनाया गया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी महिला ने आरोप लगाया कि रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के नगला गांव निवासी अनुराग पांडे उसके पति का दोस्त है। दोनों ने मिलकर महिला को बदनाम करने की साजिश रची। पति ने दोस्त के साथ मिलकर उसके निजी फोटोग्राफ इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए। फोटो वायरल होने की जानकारी जब महिला को मिली तो उसने आरोपित अनुराग पांडे को फोन करके विरोध दर्ज कराया। लेकिन, आरोपितों ने पीड़िता को तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन पूर्व आरोपित युवक महिला को जान से मारने की नीयत से घर पर भी पहुंच गए। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि सुमित और उनका दोस्त अनुराग शातिर अपराधी हैं। उनके सभी काम में आरोपित की बहन और मामा भी मदद करते हैं। मामा भाजपा नेता हैंं और मिलक कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद पर है। हालांकि, जब उनसे इस मामले में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं महिला की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही अनुराग को जेल भेजने की कार्रवाई की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि इस मुकदमे के आरोपित युवक अनुराग पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।