पृथ्वी दिवस पर प्रथमा बैंक ने निकाली जागरूकता रैली
मुरादाबाद : प्रथमा बैंक ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत चयनित गांवों
मुरादाबाद :
प्रथमा बैंक ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत चयनित गांवों में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। बैंक की बीस शाखाओं की ओर से सुबह सात से रैली निकालकर स्वच्छता और प्लास्टिक का कहें न, भवष्यि को कहें हां का संदेश दिया। रैली के बाद प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण को हो रही हानि एवं स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव की जानकारी दी। पालीथिन के प्रयोग को रोकने के उद्देश्य से कपडे़ थैले वितरित किए।
गांव सनाई में निकाली गई रैली का संचालन बैंक अध्यक्ष रामानायक के. ने किया। उन्होंने कहा कि बैंक अपने सामाजिक सरोकार के तहत पालीथिन के प्रयोग से होने वाले नुकसान को रोकने के प्रति संकल्पबद्ध है। बैंक महाप्रबंधक वी. वेंकट राम नरसैया ने ग्राम लोधीपुर जवाहरनगर एवं महलकपुर निजामपुर में रैली का संचालन किया। महाप्रबंधक ए. महापात्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक सिंह, ऐके शर्मा, मुख्य प्रबंधक रोहित सेठ, संजीव अग्रवाल ने भी गांव स्तर पर रैली संचालित कीं। कार्यक्रम स्वच्छता दिवस 18 अपै्रल से पृथ्वी दिवस तक चलाया गया। विकास पाठक एवं अंजलि राय की विशेष भूमिका रही।
सादगी से हुआ कार्यक्रम
मुरादाबाद, जासं: द्वितीय विशेष दीक्षांत समारोह बेहद सादगी के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के हैलीकाप्टर से उतरने के बाद प्रशासनिक भवन से सभागार तक प्रोसेसिंग सेरेमनी हुई। इसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्ष आगे चल रहे थे और मुख्य अतिथि सबसे पीछे। मुख्य अतिथि के स्थान ग्रहण करने के बाद सभागार में सुधांशु महाराज का आगमन हुआ तो पूरा हॉल तालियों और उनके जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहे।