Move to Jagran APP

गुरु नानक जयंती पर प्रकाश पर्व आज, अलग-अलग द‍िन पर होंगे कार्यक्रम

Guru Nanak Jayanti 2020 लंगर की व्यवस्था भी शारीरिक दूरी के साथ होगी। ताड़ीखाना स्थित गुरु सिंह सभा चंद्र नगर स्थित गुरुद्वारा व आदर्श नगर स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक जयंती पर्व पर लंगर का वितरण क‍िया जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 10:02 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 10:02 AM (IST)
गुरु नानक जयंती पर प्रकाश पर्व आज, अलग-अलग द‍िन पर होंगे कार्यक्रम
ताड़ीखाना स्थित गुरुदारे में आज शबद-कीर्तन का आयोजन होगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Guru Nanak Jayanti 2020। आज गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाएगी। गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे सज गए। गुरु नानक जयंती शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों में अलग-अलग दिन मनाई जाएगी।

loksabha election banner

सोमवार को गुरुद्वारा सिंह सभा ताड़ीखाना, मंगलवार को चंद्र नगर और आदर्श नगर, बुधवार को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी। लेकिन, इस बार प्रकाश पर्व पर नगर संकीर्तन नहीं निकलेगा। कोविड-19 के नियमों के चलते यह निर्णय लिया गया है। लेकिन गुरुद्वारों में उल्लास पूर्वक गुरु नानक जयंती मनाने की तैयारियां रविवार को चलीं। गुरुद्वारे के अंदर शबद कीर्तन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ व शबद कीर्तन होगा। लंगर की व्यवस्था भी शारीरिक दूरी के साथ होगी। ताड़ीखाना स्थित गुरु सिंह सभा चंद्र नगर स्थित गुरुद्वारा व आदर्श नगर स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक जयंती पर्व पर लंगर का वितरण होगा। हर वर्ष आदर्श नगर से नगर संकीर्तन निकलता था। जिसमें पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र रहते थे। हैरतअंगेज कारनामे दिखाने वाले कलाकारों का इस बार हुनर नहीं दिखाई देगा। कोरोना के कारण नगर संकीर्तन निकालने का निर्णय गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने टाल दिया है। यह नगर संकीर्तन आदर्श नगर से ईदगाह रोड, हाईवे, इंपीरियल तिराहा, बुध बाजार, कपूर कंपनी होते हुए ताड़ीखाना चौक गुरुद्वारा सिंह सभा पर पहुंचती थी। आदर्श नगर गुरुद्वारा के वाइस चेयरमैन भूपेन्द्र वाली ने बताया कि इस बार नगर संकीर्तन नहीं निकलेगा। गुरूद्वारा के अंदर सभी कार्यक्रम होंगे। चंद नगर के प्रमुख देवेंद्र चावला ने बताया कि गुरुद्वारे में मंगलवार को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शबद कीर्तन होगा दोपहर को लंगर का प्रसाद बांटा जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारे सजाने की तैयारी हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.