पुलिस लिखी गाड़ी के बारे मेें जवाब न देने पर एसपी ने किया सीज Moradabad News
एसपी ने नगर के मुख्य चौराहे पर वाहन चे¨कग की।पुलिस लिखी गाड़ी के बारे में स्पष्ट जवाब न देने पर सीज कराया।एसपी शगुन गौतम दोपहर एक बजे अचानक टांडा पहुंचे।
रामपुर,जेएनएन। एसपी ने नगर के मुख्य चौराहे पर वाहन चेङ्क्षकग की। पुलिस लिखी गाड़ी के बारे में स्पष्ट जवाब न देने पर सीज कराया। एसपी शगुन गौतम दोपहर एक बजे अचानक टांडा पहुंचे। मुख्य चौराहे पर वाहन चेङ्क्षकग शुरू कर दी। टांडा पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं थी। कोतवाली प्रभारी माधो ङ्क्षसह विष्ट भी अन्य स्थान पर बैंक तथा वाहन आदि की चेङ्क्षकग में लगे थे। एसपी के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में कोतवाली प्रभारी व सभी पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने पुलिस लिखी कार रुकवाकर जानकारी की। इसपर कार सवार पुलिस लिखने का कोई स्पष्ट जवाब न दे सका। एसपी ने कार सीज करा दी। एक और कार जो लॉकडाउन से काफी समय पहले खरीदी गई थी। इसके बावजूद उस पर नंबर नहीं लिखे थे। काफी देर समझाने के बाद उसका भी चालान किया। संदिग्ध वाहनों को भी चेक किया। इसी प्रकार एसपी ने बिना मास्क लगाए लोगों को मास्क बांटे। बताया कि चेङ्क्षकग का उद्देश्य लॉकडाउन खुलने पर नियम व शर्तों का पालन करते हुए भीड़ जमा न हो। शारीरिक दूरी का पालन कराना, मास्क लगाने पर विशेष ध्यान देना, बाइक पर ट्रिपल सवारी न होना, उत्तराखंड से आने वाले वाहनों में कौन लोग हैं?, कहां जा रहे हैं ? संदिग्ध या अपराधी तो नहीं है। बाजार खुलने पर गाइड लाइन का पालन हो रहा है कि नहीं। करीब एक घंटा रुकने के बाद वह वापस रामपुर चले गए। एसआइ सुरेश चंद, एसआइ रामवीर ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।