Police Encounter in UP: अमरोहा में मुठभेड़ में इनामी बदमाश के साथ पुलिसकर्मी भी घायल
Police Encounter in UP पुलिस ने अमरोहा में इनामी बदमाशों के साथ मुठभेड़ की। जिसमें बदमाशों के साथ पुलिस टीम के सदस्य भी घायल हैं।
मुरादाबाद, जेएनएन। इनामी बदमाशों के खिलाफ मुरादाबाद मंडल में पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को पुलिस ने अमरोहा में इनामी बदमाशों के साथ मुठभेड़ की। जिसमें बदमाशों के साथ पुलिस टीम के सदस्य भी घायल हैं। अमरोहा में बदमाशों के फरार साथियों की तलाश के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग की है। अमरोहा में घायल बदमाश झोलाछाप डॉक्टर के अपहरण का आरोपित है। वह आज भी डॉक्टर को धमकी देकर साथियों के साथ पैसा मिलने का इंतजार कर रहा था।
25 हजार का इनामी बदमाश घायल
अमरोहा के गजरौला में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया है। बदमाश अमरोहा में झोलाछाप चिकित्सक के अपहरण का भी आरोपित है। सम्भल निवासी बदमाश को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही को कमर में गोली लगी है। बदमाश का एक साथी फरार हो गया है। झोलाछाप पंकज विश्वास का बीती 11 जुलाई को देहात थाना क्षेत्र के गांव कैलसा में अपहरण किया गया था। इस मामले में चार आरोपित पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। हेमराज मुख्य आरोपित है तथा इस पर 25 हजार का इनाम भी है। यह लोग 14 जुलाई को झोलाछाप को मुंढापांडे में छोड़ कर भाग गए थे। आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश हेमराज के घायल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा भी मौके पर पहुंचे।
अमरोहा में कुमराला पुलिस चौकी क्षेत्र में बसेली रेलवे फाटक के पास कल देर रात चौकी प्रभारी कृपाल सिंह शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे गश्त कर रहे थे। इस दौरान टॉर्च मारने पर दो व्यक्ति उन्हेंं देखकर भागने लगे। उन्होंने दोनों व्यक्ति को पकडऩे का प्रयास किया तो उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा को अवगत कराया। इसके बाद में हाईवे से गांव से शहबाजपुर डोर की तरफ से आए प्रभारी निरीक्षक ने बदमाशों को आगे से घेरा।
दोनों तरफ से पुलिस के बीच में फंसने पर दोनों बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से प्रभारी निरीक्षक के हमराह सिपाही राजीव मलिक के हाथ मे गोली गई। एक बदमाश के पैर में भी गोली लगने से वह भी घायल हो गया। यह घायल बदमाश सम्भल के थाना असमोली के गांव पेतिया माफी का हेमराज है। बदमाश का अपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। वही फरार हुए बदमाश की भी तलाश में कॉम्बिंग चल रही है।