Move to Jagran APP

यूपी के सम्भल में झारखंड से आकर चला रहे थे अवैध शस्त्र बनाने का धंधा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Sambhal Crime News सम्भल में बड़े पैमाने पर अवैध शस्त्र बनाने का धंधा लंबे समय से चल रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने इस धंधे में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सम्भल-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित एक धर्म कांटे के पास बने कमरे में शस्त्र बनाते थे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 05:14 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 05:14 PM (IST)
यूपी के सम्भल में झारखंड से आकर चला रहे थे अवैध शस्त्र बनाने का धंधा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Sambhal Crime News : सम्भल कोतवाली में अवैध शस्त्र का धंधा करने वाले दोनों बदमाश।

सम्भल, जेएनएन। Sambhal Crime News : उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में बड़े पैमाने पर अवैध शस्त्र बनाने का धंधा लंबे समय से चल रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने इस धंधे में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों सम्भल-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित एक धर्म कांटे के पास बने कमरे में शस्त्र बनाते थे। पुलिस ने मौके से 13 बने हुए शस्त्र भी जब्त किए हैं। दोनों के पास से कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों का चालान कर दिया है।

loksabha election banner

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह को सूचना मिली कि मुरादाबाद मार्ग पर एक धर्मकांटे के पास बने कमरे में शस्त्र बनाने का काम चल रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो वहां पर शस्त्र बना रहे बदमाश भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके दो लोगों को पकड़ लिया। अंदर जाकर देखा तो वहां पर नौ तमंचे, तीन पोनियां, चार कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण मिले।

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आपरेशन पाताल के तहत यह कार्रवाई की गई है। दोनों बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम हनीफ निवासी मियां सराय सम्भल और नफीस निवासी गांव हरीशपुर थाना महेशपुर जनपद पाकुड झारखंड बताया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इनका चालान कर दिया है। इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज : मुरादाबाद के थाना मझौला के बुद्धि बिहार निवासी नीरज कुमारी की 22 अप्रैल 2015 में हिंदू रीति रिवाज के साथ थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली निवासी लोकेश पुत्र कैलाश के साथ हुई थी। ससुराल वाले विवाह में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। इसलिए नीरज का उत्पीड़न करने लगे। नीरज की शिकायत पर मयके वाले व पुलिस वालों के समझाने पर ससुराल वालो ने दहेज की मांग न करने का थाने में समझौता किया। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से दहेज की मांग को लेकर नीरज के साथ मारपीट करने लगे।

10 अगस्त 2021 को नीरज व उसके पिता को मारपीट कर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। तो पिता नीरज को अपने घर से गए। 12 नवबंर 2021 तक पति अपने परिवार के लोगों के साथ नीरज के घर गया। लेकिन दहेज की मांग पूरी होेने पर नीरज व उसके परिवार के साथ मारपीट करके भाग गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने पति लोकेश, ससुर कैलाश, सास मुकेश देवी, देवर सुभाष निवासी थाना बनियाठेर क्षेत्र गांव अकरौली तथा ननद रीता, ननदोई सुनील निवासी शेरगढ़ अमरोहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.