विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kisan Protest : अमरोहा में विधायक महबूब अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Mon, 07 Dec 2020 02:34 PM (IST)

अमरोहा में पुलिस ने विधायक महबूब अली को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में सरकार व ...और पढ़ें

पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को कार्यकर्ताओं के साथ सुखदेवी इंटर कॉलेज के ग्राउंड से हिरासत में लिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को कार्यकर्ताओं के साथ सुखदेवी इंटर कॉलेज के ग्राउंड से हिरासत में लिया।

अमरोहा, जेएनएन। किसानों के समर्थन में सपा हाईकमान के निर्देश पर रैली निकालने के लिए निकले सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया है। वहीं अमरोहा में पुलिस ने विधायक महबूब अली को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में सरकार व प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। इसके बाद घर से जबरदस्‍‍‍‍ती निकले विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

सोमवार को एसडीएम विजय शंकर मिश्र एवं सीओ सतीश चंद पाण्डेय के नेतृत्व में हसनपुर तथा रहरा थाना पुलिस एवं पीएसी सुबह से ही पूर्व मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर पहुंच गई थी। जैसे ही पूर्व मंत्री काफिले के साथ सुखदेवी के ग्राउंड में पहुंचे पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पुलिस बल के जरिए तानाशाही करा कर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री अख्तर कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में बैठे हैं। जबकि कोतवाली के गेट पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं अमरोहा में पुलिस ने विधायक महबूब अली को घर से नही निकलने दिया। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। कहा कि सरकार ने बिना किसानों की राय लिए उनके लिए कानून बना दिए, जो किसानों के हित में नहीं हैं। ये कानून धन्‍नासेठों को ही फायदा पहुंचाएंगे, किसानों को नहीं। प्रेस कांफ्रेंस के बाद पुलिस के घेरे को तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे विधायक महबूब अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।