Move to Jagran APP

PM Modi का बड़ा कदम, चावल निर्यात बढ़ाने के लिए 10 कीटनाशक पर लगाया प्रतिबंधित

PM Modi CM Yogi Banned Pesticides उत्तर प्रदेश के 30 जनपदों में धान की फसल के लिए अगले दो माह के लिए 10 प्रकार के कीटनाशकों के प्रयोग को सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। इन जनपदों में मुरादाबाद भी शामिल है।

By Mohsin PashaEdited By: Samanvay PandeyPublished: Thu, 06 Oct 2022 10:20 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 10:20 AM (IST)
PM Modi का बड़ा कदम, चावल निर्यात बढ़ाने के लिए 10 कीटनाशक पर लगाया प्रतिबंधित
CM Yogi Banned Pesticides : विदेश में चावल की मांग कम होने पर सरकार ने उठाया कदम

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। PM Modi CM Yogi Banned Pesticides : उत्तर प्रदेश के 30 जनपदों में धान की फसल के लिए अगले दो माह के लिए 10 प्रकार के कीटनाशकों के प्रयोग को सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। इन जनपदों में मुरादाबाद भी शामिल है। इन कीटनाशकों को बेचते पकड़े जाने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

loksabha election banner

इस केमिकल की वजह से घटा निर्यात

एपीडा एग्रीकल्चर एंड प्रोसैस्ड फूड प्रोडक्टस एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथारिटी के अधिकारियों ने बताया कि धान में ट्राइसाइक्लाजोल अधिकतम मात्रा में पाए जाने की वजह से यूरोपियन यूनियन, अमेरिका तथा खाड़ी देशों को होने वाले चावल के निर्यात में कमी आई है। धान में ट्राइसाइक्लाजोल अधिकतम मात्रा में पाए जाने से विदेश में मांग कम होने लगी है।

निर्यात बढ़ाने के लिए उठाया कदम

भारत सरकार ने चावल के निर्यात के बढ़ाने के उद्देश्य से इन कीटनाशकों के प्रयोग को प्रतिबंधित किया। प्रदेश सरकार ने जनपद मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों समेत प्रदेश के 30 जनपदों में 10 प्रकार के कीटनाशकों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

किसानों को दिए जाएंगे प्रतिबंधित कीटनाशक के विकल्प

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. योगेंद्र कुमार का कहना है कि जो रसायन प्रतिबंधित किए गए हैं, उनका धान की खेती में प्रयोग करने वाले किसानों की सुविधा के लिए विकल्प भी दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने इसे लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। कीटनाशकों के विक्रेताओं को आगाह किया जाता है।

कीटनाशक अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित कीटनाशक बिल्कुल न बेचें। दुकानों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे, जिस विक्रेता की दुकान पर प्रतिबंधित कीटनाशक मिलेगा उसके विरुद्ध कीटनाशक अधिनियम 1968 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं प्रतिबंधित कीटनाशक

  • ट्राइसाइक्लाजोल
  • बुप्रोनोफोस
  • एसिफेट
  • क्लोरपायरीफोस
  • मेथामिडोफोस
  • प्रोपिकोनोजोल
  • थायोमेथाक्सम
  • प्रोफेनोफोस
  • आईसॉप्रोथियोसेन
  • कारबेंडाजिम

बस अड्डे पर पसरा सन्नाटा

दशहरा के कारण महानगर में दोपहर दो बजे से शहर के अंदर बसों को आने पर रोक लगा दी गई थी। इससे शहर के अंदर बस नहीं आईं। रावण दहन के कारण गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच कई स्थानों पर वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई। यह हालत अन्य मार्गों पर पर रही।

इसके कारण बस अड्डे से बसों का संचालन बंद हो गया। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों के संख्या काफी कम रही। क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि जिला अस्पताल के आदेश पर दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक बसों का संचालन बंद रखा गया। उसके बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.