यूपी के सम्भल में अनूठी पहल, बारिश के लिए रात में महिलाओं ने खेत में चलाया हल
Plow for rain महिलाओं ने भगवान इंद्रदेव की प्रसन्न करने के लिए खेत में हल चलाया। साथ ही भजन-गीत गाए। भगवान इंद्रदेव से बारिश की कामना की।
सम्भल। असमोली क्षेत्र के कई गांवों में बारिश न होने से किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। धान की बुआई का सीजन है, पानी का पता नहीं है। खड़ी फसलें भी सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। भगवान इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए असमोली के शाहपुर सोत की की महिलाओं ने खेत में हल चलाया। भगवान से जल्दी की बारिश की कामना की है।
असमोली के सिहपुर सानी के दक्षिण की तरफ बारिश नहीं हुई है। शाहपुर सोत, सिंहपुर साहनी, कढेरा,मवई ठाकरान, शकरपुर सोत, बड़ा ताजुद़दीन, फतेपुर भाउ,महमूदपुर, लखोरी, भारतल बारिश नहीं हुई। यहां के किसान बारिश न होने से परेशान हैं। बारिश न होने से किसान सबसे ज्यादा चिंतित हैं। क्योंकि गर्मी पड़ने की वजह से खेतों में फसल की स्थिति खराब है। इस समय सिंचाई की जरूरत है। अगर सिंचाई पूरी तरह से नहीं होती है तो फसल सूख भी सकती है। शाहपुर सोत की महिला पार्वती देवी व रानी देवी के अलावा शकुंतला, शीला देवी, चौकीदारनी ने रात के अंधेरे में खेतों में पहुंच गई। इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए उन्होंने खेत में हल चलाया। गीत गाए।
गौरतलब है कि बरसाती मौसम के दो माह बीतने को है लेकिन मानसूनी बारिश न होने से किसान सबसे ज्यादा चिंतित है क्योंकि भीषण गर्मी पड़ने की वजह से खेतों में खड़ी फसल को इस समय सिंचाई की अधिक जरूरत है। अगर सिंचाई पूरी तरह से नहीं होती है तो फसल सूख भी सकती है। नदी, झील, पोखर, तालाब आदि सभी सूख गए है जिसके चलते जानवरों को भी पीने के लिए पानी का संकट गहरा रहा है। दिन व दिन हालात खराब होते जा रहे है वहीं अब तो सूखे जैसे हालात बन रहे है। बारिश न होने से परेशान कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र की ग्राम जैतपुर पट्टी की महिलाएं ने रात के अंधेरे में जंगल में पहुंच गई और हल चलाया।