आस्था की डुबकी लगाने उमड़े श्रद्धालु
मुरादाबाद: ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालु स्नान को ब्रजघाट उमड़ पड़े। यहा भोर से ही स्नान शुर
मुरादाबाद: ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालु स्नान को ब्रजघाट उमड़ पड़े। यहा भोर से ही स्नान शुरू हो गया। बुधवार की रात से डेरा डाले श्रद्धालु भोर की किरणों के साथ ही माँ गंगे के पावन तट पर पहुंचे और हर हर गंगे के उद्घोष व मा गंगे को नमन करते हुए आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। जैसे जैसे सूर्यदेव का प्रकाश फैलता गया, वैसे ही माँ गंगे के घाटों पर श्रद्धालुओं की रौनक भी बढ़ती जा रही थी। घाटों पर मौजूद पुरोहित भी कथा-हवन करने के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में लगे है। बदले में श्रद्धालु दान पुण्य कर रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद थी।
अमरोहा के ब्रजघाट और तिगरी के ब्रजघाट में सभी डुबकी लगाने को आतुर दिखे। आस्था के संगम में सभी उत्सुक नजर आये। उधर नेशनल हाइवे को जाम मुक्त रखने के लिए पुलिस ने भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर रखा था लेकिन स्नान को आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज बसें व डग्गामार वाहन रोके जाने से ब्रजघाट गंगापुल पर जाम की स्थिति बनी है। मुरादाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रेंग कर ही गुजर रहे है। तिगरी गंगातट पर भी इस मौके पर श्रद्धालु मा गंगे को नमन करते हुए आस्था की डुबकी लगा रहे है। यहा भी हजारों की भीड़ उमड़ने से घाट के रास्तों पर जाम पसरा हुआ है। मनोहारी दृश्य का हर कोई पूरी तन्मयता के साथ आनंद उठा रहा है। हर कोई आस्था की डुबकी से पुण्य कमाने के लिए आतुर है।