Move to Jagran APP

अब नहीं मिला तो कभी नहीं मिलेगा कपूर कपंनी पुल, लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभ‍ियान

लाइनपार के लिए कपूर कंपनी पुल को लेकर चल रहे अभियान में शुक्रवार को अहम पड़ाव पर आ पहुंचा। क्षेत्रीय लोगों द्वारा बनाई कपूर कंपनी पुल निर्माण समिति की पहली बैठक में पुल के लिए अनवरत प्रयास करने का निर्णय लिया गया।

By Edited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 01:05 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 01:05 PM (IST)
अब नहीं मिला तो कभी नहीं मिलेगा कपूर कपंनी पुल, लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभ‍ियान
अब नहीं मिला तो कभी नहीं मिलेगा कपूर कपंनी पुल, लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभ‍ियान

मुरादाबाद । लाइनपार के लिए कपूर कंपनी पुल को लेकर चल रहे अभियान में शुक्रवार को अहम पड़ाव पर आ पहुंचा। क्षेत्रीय लोगों द्वारा बनाई कपूर कंपनी पुल निर्माण समिति की पहली बैठक में पुल के लिए अनवरत प्रयास करने का निर्णय लिया गया। सामूहिक आवाज उठी कि केंद्र, प्रदेश और नगर निगम में भाजपा की सरकार है। इस बार यदि पुल नहीं बना तो कभी नहीं बनेगा। इसके लिए संतरी से लेकर मंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी। शिवम बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में लाइनपार की प्रगति के लिए कपूर कंपनी पुल का निर्माण जरूरी बताया। युवाओं ने कहा कि विधानसभा, लोकसभा चुनाव में लाइनपार का सबसे अहम वोट है। पार्षद, महापौर, विधायक, सांसद और प्रदेश और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार है। किसी के ऊपर बोझ नहीं है। चुनाव के दौरान लाइनपार की आबादी जनप्रतिनिधियों को याद रहती है, लेकिन चुनाव के बाद समस्या के निस्तारण का कोरा आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब इससे बात नहीं बनेगी। इस बार कपूर कंपनी के पुल का निर्माण कराना है। किसी कारण से अगर लोकोशेड पुल बंद हो जाता है तो लाइनपार के लोगों के लिए तमाम रास्ते बंद हो जाएंगे। बुद्धिजीवी और सामाजिक संगठनों ने एक आवाज में कहा कि अब कपूर कंपनी पुल निर्माण से कम कुछ भी नहीं होगा। हम लोगों की समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए। वोट देते हैं तो हमें जनसमस्याओं का निस्तारण प्रमुखता के साथ कराना है।

loksabha election banner

पुल हमारी प्रगति की राह में रोड़ा बना

पुल की समस्‍या को लेकर लोग मुख्‍र हो रहे है। अब  इस रोड़े को हटाने के लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा। अध्यक्षता सर्वेश्वर नाथ एवं संचालन अनुपेंद्र सिंह ने किया। डॉ. सतीश चौहान चुने गए समन्वय समिति अध्यक्ष कपूर कंपनी पुल निर्माण समन्वय समिति का सर्वसम्मति से डॉ. सतीश चौहान को अध्यक्ष चुना गया। इसमें संरक्षक देवराज सिंह चौहान, सर्वेश्वरनाथ, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, वीके मालवीय, महामंत्री अनुपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रीति कश्यप, पूनम चौहान, नरेश चंद्र गुप्ता, दिनेश सिसोदिया, अविनाश कुमार, अंकित शर्मा, संयुक्त मंत्री रामप्रकाश शर्मा, धीरज गुप्ता, सुषमा सरन को चुना गया है। समन्वय समिति में मार्गदर्शक के तौर पर पार्षद हीरा भारती, माया सैनी, राजेश गुप्ता, चंद्रशेखर सैनी, रमेश सैनी को चुना गया है। तय किया गया कि सर्वसम्मति से आगामी बैठकों में कपूर कपंनी पुल को लेकर आवाज उठाई जाएगी।

पाकबड़ा के लोग भी करते हैं कपूर कंपनी पुल का इस्तेमाल

लाइनपार के लोग ही नहीं बल्कि पाकबड़ा से मुरादाबाद के बार्डर के गांव के लोग भी लोकोशेड पुल से जाना पसंद नहीं करते हैं। वे लोग प्रमुख बाजार जाने के लिए कपूर कंपनी के पुल का ही इस्तेमाल करते हैं। सौ साल पुराने इस पुल की हालत जर्जर हो चुकी है। 1979 में पुल टूटा था। कई लोगों की जान भी गई थी। इससे कभी हादसा हो सकता है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को हमारी इस समस्या का समाधान कराना होगा। जागरण की पहल को सराहा कपूर कंपनी पुल निर्माण समन्वय समिति की मीटिंग में वक्ताओं ने दैनिक जागरण के अभियान को सराहा। लाइनपार के लोगों का कहना था कि जागरण ने हमारी समस्या को दूर कराने के लिए जगाया है। हम लोगों के लिए ये सुनहरा अवसर है। लाइनपार का हर एक व्यक्ति इस मुहिम के साथ है।

माता मंदिर के पास से चलाया हस्ताक्षर अभियान

दैनिक जागरण के कपूर कंपनी निर्माण को लेकर चलाए जा रहे अभियान में शनिवार की दोपहर 12 बजे से हस्ताक्षर अभियान गया। हरि ज्योतिष संस्थान कैल्टन स्कूल के पास क्षेत्रीय लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में अपनी बढचढकर सहभा‍ग‍िता की। समन्वय समिति ने लाइनपार के लोगों से हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता का आह्वान किया है। ये बोले लोग लोकोशेड पुल से जाना तो बहुत मुश्किल है। कपूर कंपनी पुल पार करने में जाम की वजह से आधा घंटा निकल जाता है। महिलाओं-बच्चों के कपड़े फट जाते हैं। इस समस्या के लिए हम सब संकल्पित हैं कि अब पुल बनवाना है। सर्वेश्वर नाथ,

कपूर कंपनी का पुल सबसे जरूरी है : देवराज

हम लोग जनप्रतिनिधियों से बात करेंगे। कपूर कंपनी पुल निर्माण की समस्या का निश्चित समाधान होगा। मुरादाबाद के सांसद तवज्जो दे देंगे तो चुटकी में हमारी समस्या का समाधान हो जाएगा। कपूर कंपनी का पुल सबसे जरूरी है। देवराज सिंह चौहान,

हमारा पूरा सहयोग रहेगा : माया

दैनिक जागरण की कपूर कंपनी पुल को लेकर शुरू की गई पहल सराहनीय है। पुल के निर्माण से लाखों लोगों की समस्या का निस्तारण हो जाएगा। प्रमुख बाजार और शहर को जोड़ने के लिए ये पुल बेहतरीन सेतु का काम करेगा। हमारा पूरा सहयोग रहेगा। माया सैनी, पार्षद

हम सभी के आभारी है : हीरा

लाइनपार की जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए हमें लोगों ने चुना है। हम सभी के आभारी है। कपूर कंपनी पुल के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। पुल निर्माण होगा तो तरक्की की राहें भी खुलेंगी। महिलाओं और बच्चों को आसानी होगी। हीरा भारती, पार्षद

दस साल से कर रहे मांग : डॉ. सतीश

पुल निर्माण की मांग पिछले 10 साल से हम लोग कर रहे हैं। रेल राज्य मंत्री से भी मांग की गई थी। अब दैनिक जागरण ने प्रमुखता के साथ ही समस्या को निस्तारित कराने के लिए आवाज बुलंद की है। हम पूरी ताकत के साथ जागरण मुहिम के साथ हैं। डॉ. सतीश चौहान,

हर कीमत पर पुल बनवाना है : धीरज गुप्ता

दैनिक जागरण के अभियान से लाइनपार के लोगों की प्रमुख समस्या हल हो जाएगी। इस अभियान में लाइनपार के हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है कि वो अभियान में पूरी शिद्दत के साथ शामिल हो। इस बार हर कीमत पर पुल बनवाना है। धीरज गुप्ता

समस्या का समाधान होना जरूरी : उदयभान सिंह

शहर की आधी से ज्यादा आबादी लाइनपार में रहती है। पुल निर्माण को लेकर हमारे जनप्रतिनिधि खामोश क्यों हैं। ये बात हमारी समझ में नहीं आ रही है। इस समस्या का समाधान होना बहुत जरूरी है। आश्वासन नहीं अब पुल का निर्माण जरूरी। उदयभान सिंह,

पुल टूटा हुआ है फिर भी नहीं सुनवाई : मालवीय

लाइनपार ऐसी समस्या बन चुका है जो सुबह से शाम तक बात करने के बाद भी मुद्दा समाप्त नहीं होगा। 1975 में मैं यहां आया था। उस वक्त भी कपूर कंपनी पुल टूटा था। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब से सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। वीके मालवीय,

बड़े हादसे के इंतजार में हैं : एमपी

सौ साल से ज्यादा पुराने पुल को रिपेयर करके चलाया जा रहा है। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। जर्जर पुल गिरता है तो जान का नुकसान राहगीरों का होगा। इसलिए समय से पुल का निर्माण होना चाहिए। एमपी गुप्ता,

अक्सर वो हादसों का होते हैं शिकार : राजपाल सिंह

लाइनपार क्षेत्र के बहुत बच्चे सिविल लाइन के स्कूलों में पढ़ने के लिए जाते हैं। अक्सर वो हादसों का शिकार भी होते हैं। रेलवे, प्रशासन हम लोगों के शिकायती पत्रों को कूड़ेदान में डाल देता है। हमें पुल निर्माण कराने के लिए हर काम मंजूर है। राजपाल सिंह,

हम लोग पुल निर्माण की उम्मीद

लाइनपार की जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि खूब आते हैं। अब तो भाजपा की ही सरकार है। इस सरकार में भी पुल का निर्माण नहीं होगा तो कौन सी सरकार से हम लोग पुल निर्माण की उम्मीद करेंगे। ये सोचने वाली बात है। सत्यपाल सिंह,

युवा इस मुहिम में पूरी तरह से साथ में हैं : अनुपेंद्र सिंह

लाइनपार के लिए कपूर कंपनी पुल का निर्माण सबसे जरूरी है। पुल का निर्माण होगा तो हमारी समस्या का समाधान भी होगा। सामाजिक संगठन और लाइनपार के युवा इस मुहिम में पूरी तरह साथ हैं। पुल निर्माण हम सभी के लिए बहुत जरूरी है। अनुपेंद्र सिंह,

कोई पूछता तक नहीं : नरेश चंद्र

लाइनपार में विधायक और सांसद कोटे से अब तक कोई काम क्यों नहीं कराया गया, या फिर हम लोग सिर्फ वोटर ही रहेंगे। हमारी समस्या का समाधान हमारे नेता नहीं कराएंगे तो कौन कराएगा। चुनाव के दौरान सभी नजर आए, लेकिन अब कोई पूछता तक नहीं है। नरेश चंद्र गुप्ता,


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.