Move to Jagran APP

Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में नहीं खुले ग्राम पंचायतों के खाते, ठप हो गया देहात का विकास

जिले में प्रधानों का कार्यकाल खत्म होते ही उनके बस्ते जमा करा लिए गए हैं। डीएम राकेश कुमार सिंह ने सभी 643 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। छजलैट ब्लॉक के प्रशासक जिला पंचायत राज अधिकारी को बनाया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 07:47 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 07:47 AM (IST)
Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में नहीं खुले ग्राम पंचायतों के खाते, ठप हो गया देहात का विकास
अधूरे विकास कार्यों को प्रशासकों को कराने थे।

मुरादाबाद, जेएनएन। जिले में प्रधानों का कार्यकाल खत्म होते ही उनके बस्ते जमा करा लिए गए हैं। डीएम राकेश कुमार सिंह ने सभी 643 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। छजलैट ब्लॉक के प्रशासक जिला पंचायत राज अधिकारी को बनाया गया है जबकि अन्य ब्लॉकों में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। उधर, मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने ग्राम निधि में बची धनराशि का ब्‍योरा मांगा है। उनका कहना है कि अधूरे विकास कार्यों को प्रशासकों को कराने थे। लेकिन, अभी तक किसी ग्राम पंचायत का खाता ही नहीं खुला है।

loksabha election banner

मुरादाबाद के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को आधी रात के बाद खत्म हो गया। यहां वर्तमान में 643 ग्राम पंचायतें हैं। ब्लॉकवार एडीओ (पंचायत) को ग्राम पंचायतों का चार्ज सौंपा गया है। डीपीआरओ ने शासन के आदेश से सभी को अवगत करा दिया है। कहा यह गया था कि ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास के काम एडीओ पंचायत की देखरेख में होंगे। कार्यकाल समाप्त होने से पहले प्रधानों ने अपनी ग्राम पंचायत में लाखों रुपये के काम कराए हैं। ग्राम पंचायतों ने इनमें से 85 फीसद से अधिक धनराशि खर्च हो चुकी है। निवर्तमान प्रधानों की लापरवाही से ग्राम पंचायतों में विकास के काम अधूरे रह गए हैं। प्रशासक भी काम नहीं करा पा रहे हैं। इसकी वजह से देहात में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही ग्राम पंचायतों के खाते खोलकर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.