मुरादाबाद की बेटी पलक सिंह का जलवा, उत्तर प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
मुरादाबाद की महिला क्रिकेटर पलक सिंह ने अपनी मेहनत और शानदार गेंदबाजी के दम पर उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई है।

पलक सिंह ने उत्तर प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह।
HighLights
पलक सिंह का यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन।
मुरादाबाद की एमपीएस क्रिकेट एकेडमी में करती हैं अभ्यास।
लेग ब्रेक गेंदबाजी के दम पर हासिल किया यह मुकाम।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिले की उभरती हुई महिला क्रिकेटर पलक सिंह ने अपनी मेहनत और शानदार गेंदबाजी के दम पर प्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम जगह बनाई है। मूल रूप से मेरठ की रहने वाली पलक कई वर्षों से मुरादाबाद की एमपीएस क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर रही हैं।
इससे पहले वह उत्तर प्रदेश की अंडर-19 और अंडर-23 महिला क्रिकेट टीमों का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। प्रदेश क्रिकेट टीम के चयन के लिए हाल ही में सीनियर महिला खिलाड़ियों के चयन मैच और शिविर आयोजित किए गए थे। इसमें प्रदर्शन के आधार पर पलक को सीनियर टीम के लिए चुना गया।
वह लेग ब्रेक गेंदबाजी करती हैं। जूनियर स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के बाद सीनियर टीम तक पहुंचना उनके क्रिकेट करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पलक सिंह ने चयन पर खुशी जताते हुए अपने माता-पिता और कोच मिर्जा दानिश आलम का आभार जताया।
एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के कोच मिर्जा दानिश आलम ने कहा कि पलक शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में उम्र को लेकर युवा क्रिकेटर कर रहे हैं जमकर फ्रॉड, एक साल बीतने के बाद दो महीने छोटा हो गया क्रिकेटर
