Move to Jagran APP

क्रय केंद्रों पर सबसे पहले होगी महिला क‍िसान के धान की खरीद, व‍िभाग की ये है तैयारी

सरकार की गाइड लाइन के अनुसार धान की खरीद शुरू हो चुकी है। 72 घंटे में किसान के खाते में पहुंचेगा धान का भुगतान। दो दिन लघु और सीमांत किसानों के धान की होगी खरीद। केंद्र पर महिला क‍िसानों को म‍िलेगी राहत।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 01:22 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 01:22 PM (IST)
क्रय केंद्रों पर सबसे पहले होगी महिला क‍िसान के धान की खरीद, व‍िभाग की ये है तैयारी
क्रय केंद्रों पर सबसे पहले होगी महिला क‍िसान के धान की खरीद।

मुरादाबाद, जेएनएन। प्रदेश में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो गई है। महिला किसान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, वह जैसे ही क्रय केंद्र पर पहुंचेंगी सबसे पहले उनके धान की तौल होगी। इसके अलावा 72 घंटे में धान का भुगतान पहुंचेगा। लेकिन, धान उन्हीं किसानों का खरीदा जाएगा जिनका पंजीकरण हो चुका है। सप्ताह में दो दिन लघु और सीमांत किसानों के धान की खरीद होनी है।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने खरीफ विपणन 2020-21 के लिए धान क्रय नीति तय कर दी है। इसके तहत क्रय एजेंसियों पर धान क्रय के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अनिवार्य की गई है। मुरादाबाद मंडल में 243 क्रय केंद्र स्वीकृत हैं। पहले दिन 46 क्रय केंद्रों पर मात्र 11.78 टन धान की खरीद हुई। एजेंसियों को धान खरीद के 72 घंटे के अंदर भारत सरकार के पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) पोर्टल के माध्यम से भुगतान करना है। केंद्र सरकार ने धान न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य के लिए 1,868 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए के लिए 1,888 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। नई नीति के तहत मुरादाबाद, अमरोहा, सम्भल, रामपुर, बिजनौर जिले में एक अक्टूबर से 31 जनवरी 2021 तक धान की खरीद होगी। मंगलवार और शुक्रवार को दो दिन लघु और सीमांत किसान के धान की खरीद होगी। सम्भागीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक धान की खरीद होगी। सभी क्रय केंद्रों पर हमने किसानों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई हैं।

पानी के साथ गुड़ भी मिलेगा

कृषि उत्पादन मंडी समिति के धान क्रय केंद्र की मार्केटिंग इंस्पेक्टर अर्चना शर्मा ने बताया कि उनके धान क्रय केंद्र पर किसानों के लिए पानी के साथ गुड़ की व्यवस्था की गई है। बैठने के लिए क्रय केंद्र पर तखत डलवाया गया है। इसी तरह की व्यवस्था अन्य केंद्रों पर भी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.