विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरादाबाद में पीएसी आरक्षी ने गोली मारकर की खुदकशी

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 02 Oct 2017 08:56 AM (IST)

साथियों की मानें तो चार दिन पहले वह बहाल किए गए थे, कुछ दिन से वह शांत थे, न किसी ...और पढ़ें

मुरादाबाद में पीएसी आरक्षी ने गोली मारकर की खुदकशी
मुरादाबाद में पीएसी आरक्षी ने गोली मारकर की खुदकशी

मुरादाबाद (जागरण संवाददाता)। 23 पीएसी गेट पर संतरी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी ने इन्सास रायफल से गोली मारकर खुदकशी कर ली। संतरी कक्ष से गोली की आवाज सुनकर अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीर हालत में डॉक्टरों ने कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आइजी पीएसी अमित चंद्रा, डीआइजी मुरादाबाद रेंज ओंकार सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। स्टाफ से घटना की जानकारी ली।

मुजफ्फरनगर के शामली जिला स्थित कांदला थानाक्षेत्र के भारती गांव निवासी नीरज कुमार 23वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे। रविवार रात 11 बजे वह संतरी कक्ष में ड्यूटी करने पहुंचे थे। कुछ देर बाद उन्होंने इन्सास रायफल सीने में सटाई और गोली मार ली। बताया जाता है कि कुछ दिन से वह मानसिक तनाव में थे।

यह भी पढ़ें: सेना के जवान में राजधानी एक्सप्रेस में महिला को छेड़ा, गिरफ्तार

साथियों की मानें तो चार दिन पहले वह बहाल किए गए थे। कुछ दिन से वह शांत थे, न किसी से बोलते थे और न ही किसी से मतलब रखते थे। सीने में लगी गोली आरपार हो गई। पुलिस ने देर रात मेरठ में रहने वाले परिवार वालों को नीरज की मौत की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का तीर-कमान अब राहुल व प्रियंका के पास, पोस्टर जारी