Move to Jagran APP

दहेज उत्पीड़न में फंसा पीएसी के जवान और उसका परिवार

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पीएसी के जवान और उसका परिवार फंस गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जवान समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 03:04 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 03:04 PM (IST)
दहेज उत्पीड़न में फंसा पीएसी के जवान और उसका परिवार
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पीएसी के जवान और उसका परिवार फंस गया है

रामपुर, जेएनएन। दहेज उत्पीड़न के आरोप में पीएसी के जवान और उसका परिवार फंस गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जवान समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। मुकदमा सिविल लाइंस कोतवाली की एक महिला ने कराया है।

loksabha election banner

महिला की शादी छह अक्टूबर 2019 को पीएसी में तैनात सिपाही के साथ हुई थी है। मायके वालों ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया। आरोप है कि दहेज से ससुराली खुश नहीं थे। वे कार और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। पति जब भी ड्यूटी से घर आता था तो वह भी दहेज के लिए मारपीट करता था। उसे जबरन मायके भेज देता था। वह अपना घर बचाने को सब कुछ सहती रही। चार सितंबर 2019 को पति ने उसे गांव स्थित अपने घर भेज दिया, जहां उसके ससुर रहते थे। ससुर भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। सास फोन करके ससुर को उसे मारने के लिए उपाय बताने लगी। वह पांच अक्टूबर को किसी तरह गांव वाले घर से निकल आई और गंगापुर वाले घर पर आ गई। वहां अपने कमरे में आकर लेट गई। तब ही देवर कमरे में आ गया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर अन्य ससुराली आ गए। ससुरालियों ने उसे ही गलत बताते हुए घर से निकाल दिया। वह मायके आ गई। इसके बाद दोनोंं परिवारों में पंचायत हुई। तब उसे ससुरालियों ने वापस घर में रख लिया। लेकिन, मायके वालों के जाने के बाद उसके साथ फिर मारपीट की। जबरन जहर पिला दिया और कमरे में बंद कर दिया। शोर शराबे पर मुहल्ले के लोगों ने मायके वालों काे सूचना दी तो वे आ गए और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने के बाद महिला ने थाने में शिकायत की। कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने महिला के पति, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.