Move to Jagran APP

अब फंड के अभाव में नहीं रुकेगा काम, रेलवे ने तैयार किया एप, जानिए क्या हैं खूबियां Moradabad News

निर्धारित समय में काम पूरा करने के लिए बजट होगा उपलब्ध। फंड के अभाव में रेलवे के विकास कार्य नहीं होंगे प्रभावित। एप के माध्यम से ट्रेनों के संचालन पर भी की जा सकेगी निगरानी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 12:13 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 12:13 PM (IST)
अब फंड के अभाव में नहीं रुकेगा काम, रेलवे ने तैयार किया एप, जानिए क्या हैं खूबियां  Moradabad News
अब फंड के अभाव में नहीं रुकेगा काम, रेलवे ने तैयार किया एप, जानिए क्या हैं खूबियां Moradabad News

मुरादाबाद (प्रदीप चौरसिया)। रेलवे ने विकास की गति को देने के लिए एप तैयार किया है। इसके माध्यम से रेलवे अधिकारी विकास कार्य पर सीधे निगरानी कर पाएंगे। एप के माध्यम से फंड की कमी होने पर अधिकारियों को जानकारी मिल जाएगी, ऐसे में फंड के अभाव में काम नहीं रुकेगा। 

loksabha election banner

रेल मंत्रालय देता है स्वीकृति

रेल के विकास के लिए रेल मंत्रालय कई काम की स्वीकृति देता है, फंड भी उपलब्ध कराता है।  काम के गति की जानकारी मंत्री, अफसरों को नहीं मिल पाती है। इससे दो साल में पूरा होने वाला विकास कार्य दस साल में भी नहीं हो पाता है। इस तरह कामों की लंबी सूची है। उदाहरण के लिए देवबंद रुड़की नया रेल मार्ग, काशीपुर, ठाकुरद्वारा नजीबाबाद का काम वर्षों से रुका हुआ है। 

कारगर साबित होंगे एप

यह एप कारगर साबित होंगे। एप से मिलने वाली सूचना को रेल प्रशासन भी आला अधिकारियों व कार्य करने वाली एजेंसियों को एसएमएस से सूचना भेजने का काम करेगा। इस व्यवस्था के बाद महानगर के लोकोशेड पुल जैसे कार्यों के निर्माण कार्य में देरी नहीं होगी।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि एप से अधिकारियों को निर्माण से संबंधित सूचना मिलते रहेगा। जिससे निर्माण कार्य समय से पूरा हो पाएगा। 

यह हैं तीन एप

मैनेजमेंट सिस्टम 

इस एप से रेलवे सम्पत्ति के निर्माण रखरखाव, रेल फाटक पर छोटे पुलों का निर्माण, लूप लाइन, ट्रेनों की गति, नई रेललाइन का निर्माण और दोहरीकरण कार्य का निगरानी करेगा।

रेल-रोड क्रासिंग सिस्टम 

यह एप  रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है। इससे रेललाइन के ऊपर बड़े ओवर ब्रिज का निर्माण, रोड अंडर ब्रिज निर्माण से संबंधित स्वीकृति, बजट व कार्य की प्रगति को देखा जा सकता है। राज्य सरकार व रेलवे बोर्ड के बीच हुए अनुबंधन वाले कार्य की निगरानी किया जाएगा।  

कंस्ट्रक्शन

यह एप विभिन्न योजना के नक्शा, डाटा, रिकार्ड से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएगा। बजट में कहां समस्या है, फाइल कहां रुकी है। इसके बार में जानकारी उपलब्ध कराएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.