विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया में अब जब भी युद्ध होगा तो वह… श्री श्री रविशंकर ने टीएमयू में दिया बयान

Published: Mon, 16 Sep 2024 05:16 PM (IST)

मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष दीक्षा समारोह में पद्म विभूषण श्री श्री रविशंकर ने जल संरक्षण पर ...और पढ़ें

पद्म विभूषण श्री श्री रविशंकर ने जल संरक्षण पर जोर दिया।
पद्म विभूषण श्री श्री रविशंकर ने जल संरक्षण पर जोर दिया।

HighLights

  1. दीक्षा समारोह में पद्म विभूषण श्री श्री रविशंकर ने छात्रों को किया संबोधित
  2. श्री श्री रविशंकर को कुलाधिपति ने डिलिट की उपाधि से किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। एक एक बूंद पानी का संरक्षण जरूरी है। मुझे यह जानकर अत्यंत खुशी है कि तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) में एक भी बूंद पानी बर्बाद नहीं किया जाता। मुझे अत्यंत खुशी होगी कि इस परिपाटी का पूरे प्रदेश ही नहीं दुनिया में पालन हो, क्योंकि अब जब कभी भी युद्ध होगा तो वह पानी के लिए होगा। ऐसे में जल संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का संकल्प होना चाहिए। 

तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित विशेष दीक्षा समारोह में पद्म विभूषण श्री श्री रविशंकर ने यह बातें कहीं। उन्होंने बच्चों को संवाद से जोड़ते हुए कहा कि जिस संस्था में हम पढ़े, उस पर गर्व करें और उसके गौरव को भी आगे ले जाए। 

श्री श्री रविशंकर ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का यह कर्तव्य होना चाहिए। शिक्षा सूचना और तकनीक की जानकारी तक सीमित नहीं होनी चाहिए। शिक्षा संस्कार निर्माण की होनी चाहिए क्योंकि संस्कारयुक्त प्रतिभा पूरी दुनिया के लिए बड़ी संपत्ति बनता है। 

दीक्षा समारोह में श्री श्री रविशंकर को विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुरेश जैन ने डिलिट की उपाधि से सम्मानित किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति वीके जैन, जीवीसी मनीष कुमार जैन, अक्षत जैन, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, हरि सिंह ढिल्लों व बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बारावफात पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़; बालक की तबीयत बिगड़ी, प्रबंधन की अपील दरकिनार

यह भी पढ़ें: UPPCL: बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, 68 बकाएदारों के काटे कनेक्शन; दो को पकड़ा