अब रात में ट्रेन चलाने वाले चालक और गार्ड को मिलेगा भत्ता
Railway facility एक रात डूयटी करने पर अधिकतम 80 मिनट का भत्ता मिलेगा। पहली जुलाई से रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मियों को मिलेगा लाभ
मुरादााबाद (प्रदीप चौरसिया)। रात में ट्रेन चलाने वाले चालक और गार्ड हों या स्टेशन मास्टर सभी को रात्रि भत्ता मिलेगा। इसके लिए मंत्रालय ने 18 जुलाई को पत्र जारी कर दिया है। मंडल के छह हजार रेल कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
पिछले पांच साल से रेलवे कर्मचारियों को रात्रि भत्ता नहीं दे रहा था। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। एक जुलाई से रात में काम करने वाले कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।
मंत्रालय के सचिव राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने 18 जुलाई को पत्र जारी किया है। सभी कहा गया है कि रात दस बजे से सुबह छह बजे तक काम करने वाले कर्मियों को रात्रि भत्ता दिया जाएगा। एक घंटे ड्यूटी करने पर दस मिनट का रात्रि भत्ता मिलेगा। यानी कर्मचारी के बेसिक वेतन का दस मिनट का वेतन निकाला जाएगा। वही रात्रि भत्ता होगा। एक कर्मचारी को पूरी रात ड्यूटी करने पर 80 मिनट का वेतन मिलेगा। पत्र कहा गया है कि पहली जुलाई 2020 से रात में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को रात्रि भत्ता दिया जाएगा।
नरमू ने उठाई थी आवाज
नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने बताया कि रात्रि भत्ता समाप्त करने के विरोध में लगातार संगठन द्वारा देश भर में आंदोलन चलाया गया था। सरकार ने अब भत्ता देने का आदेश जारी किया है। अपर मंडल रेल प्रबंधक एमएस मीना ने बताया कि रात में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को रात्रि भत्ता देेने का आदेश जारी किया गया है।