Move to Jagran APP

अब शहर में घूम रही बेसहारा गायों को दान में देगा नगर निगम Moradabad news

गोशाला में पकड़कर रखी गईं बेसहारा गायों को दान में देगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 01:46 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 01:05 PM (IST)
अब शहर में घूम रही बेसहारा गायों को दान में देगा नगर निगम Moradabad news
अब शहर में घूम रही बेसहारा गायों को दान में देगा नगर निगम Moradabad news

मुरादाबाद : नगर निगम अब गोशाला में पकड़कर रखी गईं बेसहारा गायों को दान में देगा। गाय पालने के शौकीनों को नगर निगम निश्शुल्क रूप से यह गाय देने के साथ ही 900 रुपये प्रतिमाह गाय के चारे के लिए भी देगा। बुधवार को पांच गाय नगर निगम ने दान की हैं। नगर निगम की गोशाला में करीब 600 गाय हैं। अब नगर निगम ने गोसेवा करने वालों को गाय दान करने का फैसला किया है। बुधवार को नगर आयुक्त संजय चौहान ने मैनाठेर की पुलिया स्थित नवनिर्मित गोशाला का निरीक्षण किया और गायों की देखरेख से लेकर चारा, पानी और सफाई व स्वास्थ्य की जानकारी ली। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि स्वस्थ व ठीक गाय नगर निगम दान में देगा। 

loksabha election banner

नगर निगम को शासन से मिलते हैं प्रति गाय 30 रुपये

नगर निगम को एक दिन के हिसाब से प्रति गाय शासन से 30 रुपये मिलते हैं। इस हिसाब से एक महीने के 900 रुपये प्रति गाय बैठते हैं। यह पैसा नगर निगम शासन से मिलने पर दान में दी जाने वाली गायों के पालकों को देगा। बुधवार को पांच गाय जिनको दी गईं, उनके चेहरे पर खुशी थी। 

चारे के लिए दिए जाएंगे 900 रुपये प्रतिमाह 

नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि गोसेवा के लिए गाय का दान नगर निगम करेगा। 900 रुपये प्रति गाय प्रति माह भी चारे के लिए देगा। नगर निगम दान के बाद भी गाय की निगरानी करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.