नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा अजहर को नोटिस, पद से हटाने की चेतावनी
नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा अजहर को शासन ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पद से हटाने की चेतावनी दी है। नोटिस में कहा है कि एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण दें।
रामपुर । नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा अजहर को शासन ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पद से हटाने की चेतावनी दी है। नोटिस में कहा है कि एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण दें। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि शासन के प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार ङ्क्षसह की ओर से जारी नोटिस प्राप्त हो गया है, जो शनिवार को पालिकाध्यक्ष को रिसीव करा दिया जाएगा नोटिस में कहा है कि रामपुर में सरकारी धन से बापू मॉल बना है, जिसमें कई सौ दुकानें हैं, लेकिन पालिका की लापरवाही से इनका आवंटन नहीं हो सका है, जिससे शासन को करोड़ों की क्षति पहुंची है। नोटिस में दूसरा आरोप है कि नगर पालिका ने पिछले दिनों शासन और प्रशासन के खिलाफ ङ्क्षनदा प्रस्ताव पास किया, जो नियमावली का उल्लंघन है। दोनों मामलों में पालिकाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सात दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि तोपखाना गेट के पास सरकारी धन से बापू मॉल का निर्माण कराया गया है, उसमें कई सौ दुकानें हैं। इस मॉल का 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोकार्पण भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी दुकानों का आवंटन नहीं किया गया है। दूसरा जो आरोप है वह मोहम्मद अली यूनिवर्सिटी से भी जुड़ा है। करीब चार माह पहले बिजली का बकाया जमा न करने पर जौहर यूनिर्विसटी में बनी टंकी का कनेक्शन काट दिया गया था। इस पर नगर पालिका ने तत्कालीन जिलाधिकारी और शासन के खिलाफ ङ्क्षनदा प्रस्ताव पास किया था। इस संबंध में रोडवेज के पास होॢडंग भी लगाया गया था, जिसमें शासन और प्रशासन की ङ्क्षनदा की गई थी। पालिकाध्यक्ष के पति अजहर खां पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां के बेहद करीबी हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप