रामपुर में नोडल अधिकारी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से ली जानकारी
जिले के नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी आइसोलेशन और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों से भी बात की। उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
रामपुर, जेएनएन : जिले के नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था भी देखी। नोडल अधिकारी सुबह 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी, आइसोलेशन और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों से भी बात की। उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश मित्तल को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि ओपीडी के दौरान मरीजों की भीड़ न लगने दें। कोविड-19 के नियमों के तहत शारीरिक दूरी का पालन कराएं। इससे पहले नोडल अधिकारी ने शहर के मुहल्ला चाह खजान खां और पक्का बाग का भ्रमण किया। तत्पश्चात उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करके आइसोलेशन वार्ड एवं जनरल वार्डों में मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया। यहां सफाई व्यवस्था देखी।