Lockdown in Amroha : अमरोहा में नहीं रहेगा कोई भूखा मदद के लिए आगे आए शहर के लोग moradabad news
जरूरतमंदों के लिए भोजन व कपड़ों की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके लिए कुछ लोगों ने वाट््सएप ग्रुप भी बनाया है।
अमरोहा, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। ऐसे में किसी जरूरतमंद के सामने कोई परेशानी न आए तथा वह भूखा न सोए, इसके लिए शहर के कई लोगों ने अच्छी पहल की है। वह जरूरतमंदों के लिए भोजन व कपड़ों की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके लिए कुछ लोगों ने वाट््सएप ग्रुप भी बनाया है।
मजदूरों के समक्ष आ सकती है परेशानी
लॉकडाउन चल रहा है। हालांकि सरकार ने सब्जी, राशन की दुकान व दवाइयों के लिए मेडिकल स्टोर खोलने का आदेश दिया है परंतु तमाम ऐसे लोग हैं जो दिहाड़ी मजदूर हैं। उनके परिवार के सामने दिक्कत आ सकती है। इस दिक्कत को खत्म करने के लिए शहर के तमाम लोग आगे आए हैं। कोई जरूरतमंद भूखा न सोए, इसके लिए वह नगर में विशाल गोयल, खुश्तर मिर्जा, डॉ. तारिक अजीम, लईक अल्वी, तसव्वुर अजान, फैसल लतीफ प्रमुख हैं। इन सभी युवकों ने सोशल मीडिया पर अपने मोबाइल नंबर शेयर किए हैं।
जरूरत पर करें कॉल
कहा है कि कोई भी जरूरतमंद उन्हें कॉल कर परेशानी बताए। उन्हें घर बैठे मदद की जाएगी। अमरोहा में 'भूखे गरीब की मदद कमेटीÓ नाम से वाट््सएप ग्रुप भी बनाया है। इस पर जिलेभर के कई लोगों को जोड़ा गया है। सभी लोग इस नेक कम में मदद के लिए तैयार हैं। हैरत की बात तो यह है कि शहर का कोई भी बड़ा जनप्रतिनिधि इस मदद के लिए आगे नहीं आया है।
बाहर से आए यात्रियों की जांच को लगी लंबी कतारें
जिला अस्पताल में अपने स्वास्थ्य की जांच कराने को दिनभर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की कतारें लगी रहीं। इसमें चिकित्सकों की टीम ने शाम तक बाहर से आए लगभग एक हजार यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं विदेश से लौटे सात यात्रियों की जांच कर उनको 28 दिन तक अपने घरों में रहने के लिए पाबंद किया।
कोरोना वायरस से बचने के लिए बुधवार को भी बड़ी संख्या में अन्य राज्यों के यात्री पहुंचे। सुबह से ही अपने स्वास्थ्य की जांच कराने को लेकर लाइन में लग गए। चिकित्सकों की टीम ने एक-एक कर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया बाहर से आए यात्रियों की जांच का कार्य 24 घंटे चल रहा है। चिकित्सकों की टीम शिफ्टवार लगी है।
बताया बुधवार की शाम तक लगभग एक हजार यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली आदि स्थानों से लगभग 2 हजार यात्री आए हुए हैं। बाकी यात्रियों की जांच जारी है।
विदेश से लौटे सात यात्रियों की हुई जांच
बुधवार को विदेश से सात यात्री लौटे हैं। विदेश से यात्रियों के लौटने की सूचना पर स्वास्थ्य महकमे की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जांच की। जांच में नार्मल पाए जाने पर उन्हें उनके घर में 28 दिन के लिए पाबंद कर दिया। नोडल अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि स्वास्थ्य महकमा 28 दिन तक इन यात्रियों की निगरानी करेगा।