Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौगावां सादात सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, 15077 मतों से जीतीं भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Tue, 10 Nov 2020 04:16 PM (IST)

    Naugawan Sadat Legislative Assembly Election Results उपचुनाव की मतगणना सुबह शुरू हुई तो कई राउंड तक सपा का दबदबा रहा लेकिन बाद में भाजपा ने ऐसी बढ़त बनाई क‍ि वहां तक पहुंचना अन्‍य दलों के ल‍िए मुश्किल हो गया।

    मंडी परिसर में मतगणना में बढ़त के दौरान खुश नजर आईं भाजपा प्रत्‍याशी संगीता चौहान। जागरण

    अमरोहा, जेएनएन। दिवंगत कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन से रिक्त हुई नौगावां सादात सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहराते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा। भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान ने सपा के जावेद आब्दी को 15077 वोटों से शिकस्त दे दी। वहीं बसपा प्रत्याशी फुरकान तीसरे पायदान पर रहे। इनके अलावा कांग्रेस समेत शेष 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद 9वें राउंड तक सपा प्रत्याशी बढ़त बनाए रहे। इसके बाद संगीता उन्हें पीछे छोड़ते हुए अंत तक बढ़त बनाए रहीं। उन्हें कुल 86 हजार 692 वोट हासिल हुए। सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी को 71 हजार 615 वोट मिले। जबकि तीसरे पायदान पर बसपा प्रत्याशी फुरकान रहे। फुरकान को 38 हजार 399 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पांच हजार वोट भी हासिल नहीं कर सकीं। उन्हें 4532 वोट ही मिल सके। कांग्रेस समेत शेष 11 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। जीत सुनिश्चित होने के बाद संगीता चौहान ने कहा कि उनके पति चेतन चौहान ने नौगावां सादात के लिए काफी कुछ कार्य किए हैं। उनके असमय निधन से जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें वह पूरा कराएंगी। इस जीत का श्रेय उन्होंने अपने पति व भाजपा सरकार को दिया।

    सुबह खुशी में झूमे दोपहर बाद मायूसी 

    दरअसल सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होते ही पहले राउंड से ही सपा प्रत्‍याशी जावेद आब्दी ने बढ़त बनाए रखी। इससे कार्यकर्ता भी फूले नहीं समा रहे थे। कई राउंड तक बढ़त बरकरार रही। इसके बाद भाजपा प्रत्‍याशी ने बढ़त बनाई तो वह अंत तक बरकरार रही। यही वजह से रही क‍ि अन्‍य पार्टियों के प्रत्‍याशी मतगणना के दौरान ही मंडी पर‍िसर से रवाना हो गए। वहीं बढ़त से उत्‍साह‍ित भाजपा प्रत्‍याशी संगीता चौहान परिवार समेत मंडी परिसर में पहुंच गईं थीं। उन्‍होंने जीत पर खुशी जताई और जनता का आभार जताया।