Move to Jagran APP

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव बोले-अबकी बार यूपी में बनेगी रालोद की सरकार, कार्यकर्ता पार्टी को बनाएं मजबूत

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें। क्योंकि इस बार रालोद की सरकार बनेगी। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर भी पार्टी को मजबूत किया जाएं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 01:47 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 01:47 PM (IST)
गजरौला में रालोद के संगठन महासचिव ने ली समीक्षा बैठक।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। अमरोहा के गजरौला में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें। क्योंकि इस बार रालोद की सरकार बनेगी। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर भी पार्टी को मजबूत किया जाएं।

loksabha election banner

मुख्य संगठन व सभी प्रकोष्ठ के संगठनों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय संगठन महासचिव ने कहा कि भाजपा की सरकारों में महंगाई आसमान छू रही है। वर्ष 2022 में युवा व किसान भाजपा को सत्ता से बेदखल कर राष्ट्रीय लोकदल की सरकार बनाएंगे। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशफांक अली खां, जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह, मनवीर चिकारा, पूर्व जिपं अध्यक्ष पति चौधरी भूपेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, कपिल चंद्रा, मेहंदी हसन मंसूरी, योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत बनाने भाजपाइयों ने बनाए नए सदस्य : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत अमरोहा के सभी सेक्टर पर कैंप लगाकर लोगों को सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता लेने वाले लोगों को पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया गया। मुहल्ला किशनगढ़ में कैंप का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन व महामंत्री पूरन सिंह सैनी ने किया। यहां लोगों को सदस्यता दिलाई गई। मुहल्ला बड़ा बाजार में आयोजित कैंप का उद्घाटन महामंत्री राकेश वर्मा ने किया तथा पक्का बाग पर पूर्व प्रत्याशी डा. केएस सैनी ने कैंप का शुभारंभ किया। इससे पहले मोती नगर व आवास विकास कालोनी में जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर व नगराध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी ने फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा के साथ लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग के लोगों का सम्मान और विकास करती है। कहा कि इन्हीं सदस्य एवं कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी यूपी में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.