ननदोई से कराया हलाला, देवर ने किया दुष्कर्म
मुरादाबाद: हलाला के नाम पर महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं।
मुरादाबाद: हलाला के नाम पर महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। पति के तलाक देने पर परिवार के पाच लोगों ने मिलकर ननदोई से हलाला करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पाच लोगों के खिलाफ मूंढापाडे थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ये है पूरा मामला
पीड़िता मूलरूप से भोजपुर के गनी नगर की रहने वाली है। पिता किसान हैं। 26 नवंबर, 2017 को उन्होंने बेटी की शादी मूंढापाडे निवासी युवक से की थी। एसएसपी को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन तक संबंध ठीक-ठाक चले। इसके बाद ससुरालियों ने दहेज की माग करनी शुरू कर दी। करीब 20 दिन पहले वह ससुराल में तेज आवाज में गाने सुन रही थी। इसका पति ने विरोध किया। मारपीट करते हुए तीन तलाक दे दिया। इद्दत के बाद पीड़िता की मर्जी के बिना ननदोई से हलाला करा दिया। इसी बीच देवर ने भी बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसएसपी जे रविंदर गौड से न्याय की गुहार लगाई। शुक्रवार को मुहम्मद वसीम, हनीफ, मेहताब जहा, नगमा, नसीम और फहीम के खिलाफ मूंढापाडे थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर मूंढापाडे अजय कुमार गौतम ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। शादी का झासा देकर किया दुष्कर्म
अमरोहा: युवती ने मुहल्ले के ही युवक पर शादी का झासा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युवक ने दो बार उसका गर्भपात भी कराया। डिडौली पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्रवाई कराने की माग की है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र में कस्बे के एक मुहल्ले का है। यहा मजदूर का परिवार रहता है। उसकी बेटी को मुहल्ले के ही युवक ने दो साल पहले प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे शादी का झासा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हो गई तो युवक ने उनसे भी निकाह करने की बात कहकर भरोसे में ले लिया। आरोप है कि इन दो साल के भीतर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा तथा दो बार गर्भपात भी कराया। अब युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती के परिजनों ने उसके परिजनों से निकाह की बात की तो उन्हें धमकी दी गई। लिहाजा पीड़िता व उसके परिजन डिडौली कोतवाली पहुंचे तथा तहरीर दी। परंतु पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर दफ्तर पहुंची तथा पत्र देकर कार्रवाई कराने की माग की। विवाहित प्रेमिका के घर में घुसा युवक
विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने घेर लिया। खुद को घिरते देख युवक भाग निकला। घटना से गाव में हड़कंप मच गया। पहले तो मामले को पंचायत के माध्यम से निपटाने का प्रयास किया गया। समझौता नहीं होने पर नामजद तहरीर दी गई है। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गाव का है। यहा रहने वाले युवती की शादी दूसरे गाव में हुई है। बीते दस साल से वह मायके में ही मकान बनाकर रहने लगी है। उसका पति मजदूरी करता है। पास में ही विवाहिता के भाई का घर भी है। बुधवार रात को उसका प्रेमी दीवार फाद कर घर में घुस आया। विवाहिता के भाई ने उसे देख लिया। अन्य परिजनों को साथ लेकर उसने प्रेमी को घेर लिया। दीवार फादकर भागा प्रेमी
खुद को घिरता देख प्रेमी दीवार फाद कर भाग निकला। शोर मचा तो ग्रामीणों ने समझा चोर है परंतु बाद में मामले की जानकारी हुई। अगले दिन गाव में मामले को निपटाने के लिए पंचायत बैठ गई। गुरुवार को दिनभर चली पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका। शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जाच शुरू कर दी है।