विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder in Moradabad : फोन करके उवैद ने जाहिद को गुरुद्वारे के पास बुलाया था, आते ही ताबड़तोड़ चाकू से कर दिए वार

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Sat, 18 Sep 2021 07:47 AM (IST)

Murder in Moradabad कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबाबड़ी में हुए हत्याकांड से पूरा इलाका दहशत में है। हत्यारा उवैद बाजार ...और पढ़ें

मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी बाजार में जाहिद पर चाकू से वार करता उवैद। वीडियो ग्रैब
मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी बाजार में जाहिद पर चाकू से वार करता उवैद। वीडियो ग्रैब

मुरादाबाद, जेएनएन। Murder in Moradabad : कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबाबड़ी में हुए हत्याकांड से पूरा इलाका दहशत में है। हत्यारा उवैद बाजार में दौड़कर जाहिद पर चाकू के वार कर रहा था, वहीं बाजार की भीड़ तमाशा देखती रही। ऐसा नहीं है कि किसी ने उसे बचाने की कोशिश न की हो। भीड़ से निकलकर युवक ने डंडा मारकर जाहिद को बचाने का प्रयास किया। इंटरनेट मीडिया में वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है, कि बाजार की दुकानों के सामने कत्ल हो रहा है और लोग डर की वजह से दुकान से बाहर भी नहीं निकल रहे थे।

शुक्रवार की शाम गुलाबबाड़ी के भरे बाजार में ई-रिक्शा चालक की हत्या से सनसनी फैल गई। जिस स्थान पर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, वहां से पुलिस चौकी की दूरी महज चार सौ मीटर की दूरी पर है। जबकि, गुलाबबाड़ी फाटक के दोनों ओर पुलिस पिकैट मौजूद रहती है। इस घटना के दौरान करीब आधे घंटे तक बाजार में हत्या का तमाशा चल रहा था। लेकिन, पुलिस को कानो-कान खबर तक नहीं लगी। हालांकि, जिस समय उवैद चाकू से हमला कर रहा था। उसी समय युवक ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर पर डंडा मारा था। लेकिन, मार खाने के बाद भी वह चाकू से हमला करता रहा। वहीं, युवक ने जब तेजी से दूसरी बार डंडे से हमला किया तो हत्यारे के हाथ से चाकू छूट गया और वह भाग निकला। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर मौके पर मौजूद लोगों ने ही आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंपने दिया।

जाहिद के भाई ने दर्ज कराया मुकदमाः ई-रिक्शा चालक जाहिद की मौत के बाद उसके बड़े भाई नासिर ने आरोपित उवैद के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

दो सप्ताह में दूसरी बार चाकू मारकर हत्याः दो सप्ताह पूर्व पाकबड़ा में सुपरवाइजर जालेंद्र की चाकू मारकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड के कातिलों की अभी तक पहचान नहीं हुई हैं, वहीं ठीक दो सप्ताह बाद कटघर में सरे शाम चाकू मारकर हत्या होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।